दिवाली के त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। त्योहार के नजदीक आने के साथ ही दुकानों पर ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सदर बाजार, सेक्टर-14, सेक्टर-31, सेक्टर-4, सेक्टर-56 और अन्य प्रमुख बाजारों में लोग दिवाली की तैयारियों के लिए खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।