फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: बसई-गढ़ी रेवेन्यू रोड का होगा पुनर्निर्माण, 2.30 करोड़ होंगे खर्च

गुरुग्राम नगर निगम गुरुग्राम की ओर से वार्ड नंबर छह में बसई-गढ़ी रेवेन्यू रोड का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। सड़क की हालत सुधारने के लिए निगम ने परियोजना की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके निर्माण पर करीब 2.30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, इस रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का निर्माण जीएमडीए की ओर से कराया जाएगा। बसई-गढ़ी रेवेन्यू रोड के पुनर्निर्माण से आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के साथ वाहन चालकों को भी बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क के निर्माण से यातायात सुगम होने के साथ स्थानीय लोगों को जर्जर सड़क से राहत मिलेगी। यह रोड बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें