गुरुग्राम के सेक्टर 99A स्थित हैबिटैट सोसाइटी में जन्माष्टमी पर्व पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सोसाइटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रमों की शुरुआत भक्तिमय भजनों से हुई, जिसने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया।