गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) मिलेनियम सिटी सेंटर के पास जेड चौक पर 1350 मीटर लंबा अंडरपास का निर्माण कराने जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) से इसके निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण पर 57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।