फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: मुरादनगर में छात्रों को भारतीय संस्कृति और नारी सम्मान का दिया संदेश

शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयुध निर्माणी इंटर कॉलेज में कन्या पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को भोजन कराया गया और प्रसाद वितरित किया गया। प्रधानाचार्य शिवनंदन तिवारी और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कन्या पूजन कर बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नारी सम्मान के महत्व की जानकारी मिलती है। साथ ही उनमें सेवा, करुणा और आपसी सद्भाव की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें