फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: इस्कॉन मंदिर समेत शहरभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गोवर्धन पूजन

इस्कॉन मंदिर समेत शहरभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गोवर्धन पूजन गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर-10 स्थित इस्कॉन मंदिर में हुए विशेष गोवर्धन पूजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग अर्पित कर गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही मंदिर में भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। वहीं हापुड़ रोड तिराहे स्थित श्री ठाकुरद्वारा मंदिर के भी श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पूजन किया। शहर की विभिन्न कॉलोनियों, मंदिरों और आवासीय सोसायटियों में भी गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजन किया और अन्नकूट का भोग लगाया। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव के अहंकार को दूर करने और ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाया था। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है। पर्व के अवसर पर मंदिरों में भजन-कीर्तन और भंडारों का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें