भारतीय किसान यूनियन किसान सभा से जुड़े किसानों और पदाधिकारियों ने धान की बर्बाद फसल का मुआवजा और सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा हटाने समेत विभिन्न मागों को लेकर बुधवार को तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। आक्रोशित किसान अधिकारी गलियारे में धरना देकर बैठ गए। आंदोलनकारी किसानाें ने तहसीलदार रजत सिंह को ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी।