फरीदाबाद में उत्कल एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय दोपहर 12:20 बजे के बजाय शाम 5:01 बजे फरीदाबाद स्टेशन पहुंची। ट्रेन 4 घंटे 41 मिनट की देरी से चल रही थी। लंबे इंतजार के दौरान यात्रियों को स्टेशन पर मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट नहीं मिले। इससे मोबाइल की बैटरी खत्म होने पर उन्हें अपने परिजनों से संपर्क करने में परेशानी हुई। वहीं, परिजन भी यात्रियों की स्थिति जानने के लिए परेशान रहे।