ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच की टीम और चोरी क़े मामलों में वांछित आरोपी के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्लॉटिंग जोन के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान सुभाष कॉलोनी निवासी विमल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।