फरीदाबाद के सेक्टर-10 सरकारी स्कूल में बच्चों की सुरक्षा बढ़ाने और अभिभावकों की चिंता दूर करने के लिए स्मार्ट पहचान पत्र और बायोमीट्रिक पंचिंग प्रणाली शुरू की गई है। प्रिंसिपल ने जीपीएस सुविधा का भी दावा किया है। इस प्रणाली के तहत, बच्चों के स्कूल पहुंचने और छुट्टी के बाद अभिभावकों को उनके मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त होता है।