फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हादसे के बाद जागा निगम, फरीदाबाद में जर्जर इमारतों का सर्वे शुरू

फरीदाबाद। दिल्ली में हादसे के बाद निगम ने शुरू किया जर्जर इमारतों का सर्वे एनआईटी-1 में संचालित इमारत चिन्हित सोमवार को नगर निगम की टीम ने एनआईटी-1 मार्केट में एक जर्जर इमारत का सर्वे किया। इमारत में कई दुकानें संचालित हो रही थीं और दुकानदार सामान बेच रहे थे। निरीक्षण के दौरान भवन में कई जगह दरारें मिलीं, जबकि छज्जा भी जर्जर हालत में मिला। इसे निगम की टीम ने चिन्हित कर लिया है। नगर निगम के कानूनी सलाहकार सतीश आचार्या ने बताया कि दिल्ली में हुए हादसे के बाद जर्जर भवनों की जांच की कार्रवाई शुरू की गई है। एनआईटी एक मार्केट में मालिक की ओर से ही शिकायत की गई थी, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। सोमवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद कमेटी गठित कर सर्वे और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें