अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन 1509 किस्म के धान की निजी खरीद तेजी से चल रही है। मंडी में अब तक करीब 85 हजार क्विंटल 1509 धान की खरीद आढ़तियों द्वारा की जा चुकी है। खरीद के साथ ही मंडी से धान का उठान भी लगातार किया जा रहा है।