फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: एसआईआर की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

Alka Tyagi Updated Thu, 03 Sep 2026 04:16 PM IST

रुद्रप्रयाग। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। दावे और आपत्तियों की सुनवाई 11 सितंबर तक होगी, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितंबर को किया जाएगा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को अगस्त्यमुनि में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केदारनाथ और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के तहत कुल 45,734 नोटिस जारी किए गए थे। सभी नोटिस वितरित किए जा चुके हैं और सुनवाई की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। इनमें 42,461 नोटिस विसंगतियों तथा 3,273 नो-मैपिंग से संबंधित थे। जांच और सत्यापन के बाद 101 मतदाता अपात्र पाए गए, जबकि 45,633 नाम अंतिम प्रकाशन के लिए शामिल किए गए हैं। जिले में कुल 364 मतदेय स्थल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ एसआईआर की प्रगति साझा की जा रही है और उनके सुझाव व आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया गया है। फॉर्म-6, 7 और 8 के तहत कुल 3,161 आवेदन मिले हैं। इनमें 1,483 आवेदन ई-रोल में अपडेट, 885 स्वीकार और 321 निरस्त किए जा चुके हैं। शेष आवेदनों पर प्रक्रिया जारी है। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में सुनवाई 27 अगस्त और रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 29 अगस्त को पूरी हो चुकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें