फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर दून में नाइट स्ट्राइक, 18 नशे में वाहन चलाने वाले गिरफ्तार

वीकेंड पर आपराधिक गतिविधियों और यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए दून पुलिस ने शनिवार रात नगर से देहात तक ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक चलाया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट में औचक चेकिंग के साथ ही सड़कों पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की। पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान 1809 वाहनों की चेकिंग की गई। वहीं, रात में घूम रहे 1900 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। संदेह के आधार पर 35 लोगों को थाने लाकर पूछताछ और सत्यापन कराया गया। इनमें से पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 चालकों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया। इनके वाहन भी सीज कर दिए गए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 30 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए और 16 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने 65 वाहन चालकों के चालान न्यायालय भेजे। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए रात में इस तरह की चेकिंग लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें