जौलीग्रांट। देहरादून एयरपोर्ट के पास स्थित भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानव-वन्य जीव संघर्ष के घटनाओं में तेजी आई है। बीती रात सड़क पार कर रहे एक हाथी ने बुलेट सवार युवक को कुचलना का प्रयास किया। जिसमें युवक की जान किसी तरह बज गई। कुछ दिन पहले ही एयरपोर्ट टी-पॉइंट पर अचानक से मार्ग पर आकर एक नील गाय वाहन से टकराकर घायल हो गई थी। एनटीआरओ की बाउंड्री से लेकर रानीपोखरी पुल से पहले तक हाईवे पर अक्सर हाथी, नील गाय व अन्य वन्य जीव थानो और बड़कोट वन रेंज जंगल के बीच आवाजाही करते हैं। इस करीब एक किलोमीटर मार्ग पर लाइटों की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे सड़क पार करते वन्य जीव नहीं दिखाई देते हैं। फोरलेन मार्ग के डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग को वन्य जीव द्वारा आवाजाही करते हुए क्षतिग्रस्त कर मार्ग पर गिरा दिया जाता है।