श्री गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को डोईवाला में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु महाराज की वाणी, सेवा और समानता के संदेश को समर्पित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में सिख संगत सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंच प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन से पूरा नगर गुरुवाणी, भजन-कीर्तन और 'जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के जयकारों से गूंज उठा।