पथरी बाग स्थित गुरु राम राय लक्ष्मण संस्कृत महाविद्यालय में उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की ओर से संस्कृत महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में संस्कृत नाटक, सामूहिक नृत्य, गायन और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई गईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। आयोजन का उद्देश्य संस्कृत भाषा और संस्कृति के प्रति विद्यार्थियों में रुचि बढ़ाना रहा।