फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा के कई जिलों में बरसात, हिसार में ओलावृष्टि, चंडीगढ़ में भी बदला मौसम का मिजाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Nov 2020 08:09 PM IST

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रविवार को पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया। चंडीगढ़ में भी दोपहर बाद आसमान काले बादलों से घिर गया, इससे दिन के समय ही रात जैसा अहसास होने लगा। हरियाणा के हिसार में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। वहीं रेवाड़ी से भी बारिश की सूचना है। पंजाब में लुधियाना, फिरोजपुर, पठानकोट, संगरूर, मुक्तसर और अमृतसर में बारिश हुई। वहीं होशियारपुर और मोहाली में मौसम का मिजाज बदल गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें