{"_id":"594819714f1c1b6c2a8b472a","slug":"91497897329-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से छात्रा की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाने से छात्रा की मौत, एक गंभीर
Updated Tue, 20 Jun 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर, मौत
लालगंज (रायबरेली)। हाईस्कूल में फेल होने पर एक छात्रा ने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक ने भी जहर खाया, जिसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दोस्तपुर मजरे नरसिंहपुर गांव निवासिनी आंचल शुक्ला पुत्री राजेश शुक्ला हाईस्कूल में पढ़ती थी। हाईस्कूल में वह फेल हो गई थी। छात्रा के भाई आशू शुक्ला ने बताया कि फेल हो जाने के कारण वह सदमे में थी। सोमवार की सुबह नौ बजे के करीब उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पारिवारीजनों को पता चला। पारिवारीजन उसे आनन-फानन सीएचसी लाए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उधर केशवपुरम निवासी मनीष सोनी पुत्र देसरन सोनी ने किसी बात को लेकर शाम साढ़े तीन बजे के करीब जहर खा लिया। उसे भी सीएचसी लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
ब्यूरो