फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पौधरोपण की सूचना न देने पर 17 बीईओ को नोटिस

पौधरोपण की सूचना न देने पर 17 बीईओ को नोटिस

Thu, 10 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण की सूचना न देने पर 17 बीईओ को नोटिस

विज्ञापन
पौधरोपण की सूचना न देने पर 17 बीईओ को नोटिस
जुलाई में पूरा करना था 1.40 लाख पौधरोपण का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। पर्यावरण संरक्षण को लेकर वन विभाग की तरफ से चलाई गई पौधरोपण की मुहिम को अनदेखा करना बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों को मंहगा पड़ गया है। जुलाई माह में आवंटित किए गए 1.40 लाख पौधरोपण के लक्ष्य को अफसर पूरा नहीं कर सके। लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण न करने व इसकी सूचना विभाग को उपलब्ध न कराने के मामले में बीएसए ने सभी 17 बीईओ को नोटिस जारी स्पष्टीकरण तलब किया है।

शासन के निर्देश पर वन विभाग ने पहली जुलाई से वन महोत्सव अभियान की शुरुवात की थी। इसके तहत प्रत्येक विभाग को पौधरोपण के लिए लक्ष्य का आवंटन किया गया था। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों को 1.40 लाख पौधे लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आवंटित किए गए इस लक्ष्य को एक जुलाई से 31 जुलाई के बीच में पूरा किया जाना था और इसकी सूचना संबंधित विभाग के आला अफसर को उपलब्ध कराई जानी थी। अभ़यान के शुरुआत में तो अफसरों ने खूब तेजी दिखाई। पौधरोपण करते हुए तस्वीरें भी खूब खिंचवाई और वाहवाही लूटी लेकिन कुछ ही दिन बाद इन अफसरों ने हरियाली लाने के इस अभियान को भुला दिया। अफसरों की इस अनदेखी से पौधरोपण का अभियान फ्लाप हो गया। जुलाई बीतने के बाद जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पौधरोपण के इस अभियान की समीक्षा की तो पता चला कि लक्ष्य को पाना तो दूर ब्लाकों पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों इसकी सूचना तक विभाग को उपलब्ध नहीं कराई। अफसरों की शिथिलता पर बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होने नगर शिक्षा अधिकारी समेत सभी 16 ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर बुधवार की शाम तक पौधरोपण की सूचना उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए हैं। सूचना न देने वाले बीईओ को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed