फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सोशल मीडिया पर छाया तीन तलाक का मुद्दा

सोशल मीडिया पर छाया तीन तलाक का मुद्दा

Thu, 24 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छाया तीन तलाक का मुद्दा
tripel talak
बरेली।
विज्ञापन

तीन तलाक का मुद्दा सोशल मीडिया पर भी लगातार छाया हुआ है। एक तरफ जहां बहस और बयान का सिलसिला चल रहा है, वहीं कार्टून और पति-पत्नी के चुटकुलों का भी लोग मजा ले रहे हैं।

गत दिवस तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस चल पड़ी है। कोई पक्ष तो कोई विपक्ष में है। सबके अपने-अपने तर्क हैं। कोई तीन तलाक को सही ठहरा रहा है तो कोई गलत। इन सबके बीच असदुद्दीन ओवैसी और आजम खां के बयान भी छाए हुए हैं। इसमें फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर की टिप्पणी भी अपनी जगह बनाए हुए है। इस उथल-पुथल के बीच कुछ कार्टून और चुटकुले भी धमाल मचा रहे हैं। इसमें कहीं पति-पत्नी के बीच नोकझोंक में पत्नी का अकड़ना है तो किसी कार्टून में पत्नी का बेपरवाह होना भी दिखाया गया है। पति चिल्ला रहा है तो पत्नी कह रही है तुम चिल्लाते रहो, मुझे अपना ब्लडप्रेशर नहीं बढ़ाना है। वो सोने जा रही है। किसी कार्टून में पत्नी की मस्ती है तो पति भौचक्का। सेलिब्रेटी पति-पत्नी के बीच अलग होने पर तीन तलाक के घेरे में उठाते सवाल जैसे तमाम कार्टून और चुटकुले भी चर्चा में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed