फर्जी ईमेल से बचाने के लिए जीमेल यूजर्स सेटिंग्स में करें यह बदलाव

बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Mon, 04 Jul 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
How to enble an authentication icon in Gmail for verified sender

    जीमेल दुनिया की सबसे पसंदीदा ईमेल सर्विस है। लेकिन परेशानी ये है कि हैकरों की भी नजरें ऐसी ईमेल सर्विस पर होती हैं, क्योंकि डेस्कटॉप के अलावा लोग इसे सवा सौ करोड़ एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन पर भी इस्तेमाल करते हैं।

    मोबाइल और डेस्कटॉप पर एंटी-वायरस डाउनलोड करना, पासवर्ड वाला वाई फाई इस्तेमाल करना और दूसरे ऐप की मदद से आप स्मार्टफ़ोन और जीमेल को ज़रूर सुरक्षित रख सकते हैं।

    विज्ञापन

    लेकिन इसकी सेटिंग में बदलाव करके भी बहुत आसानी से जीमेल अकाउंट को ऐसे स्पैम और वायरस से सुरक्षित रखा जा सकता है। जीमेल पर एक फीचर होता है जहां इनबॉक्स में सभी ईमेल को एक नाम से लेबल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गियर वाला आइकॉन पर क्लिक करें

    फर्जी ईमेल से बचाने के लिए जीमेल यूजर्स सेटिंग्स में करें यह बदलाव

    इनबॉक्स में किसी ऐसे ईमेल से संदेश आता है जिसपर आपको शक है, तो उसके बारे में पता लगाया जा सकता है। ईमेल पर लॉग इन करने के बाद जो गियर वाला आइकॉन दिखता है उस पर क्लिक कर दीजिए। स्क्रीन पर कई विकल्प होंगे जिनमें एक होगा 'सेटिंग' का।

    उस पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर एक नया विंडो खुल जाएगा। वहां पर आपको 'लैब्स' चुनना पड़ेगा। जो लोग आपको हमेशा ईमेल भेजते हैं उनके ईमेल के साथ एक आइकॉन आपके इनबॉक्स में दिख सकता है।

    अगर आप पहला विकल्प चुनें, तो वहां पर 'ऑथेंटिकेशन आइकॉन फॉर वेरिफिाइड यूज़र्स' लिखा होगा। उसके बारे में आप यहां पढ़ सकते हैं।

    इसका मतलब यह है कि जो भी जान पहचान वालों के ईमेल हैं, अब आपको दूसरों से अलग दिखेंगे।

    एक बार आपने इस पहले विकल्प को चुन कर सेटिंग को सेव कर लिया तो जो भी आपके जान-पहचान के लोगों से ईमेल आएंगे, उनके ईमेल के साथ एक चाबी-नुमा आइकॉन दिखाई देगा।

    इस तरह आप बाक़ी के ईमेल के बारे में सतर्क हो जाएंगे और उन्हें ज़रा ग़ौर से देखेंगे और सुरक्षित लगेगा, तभी क्लिक करेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें