अभी तक नहीं मिला है आधार कार्ड, ऐसे पता करें स्टेटस

amarujala.com- Written by : प्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 Apr 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
how to check your aadhaar card status on mobile
aadhar card

    आधार कार्ड धीरे-धीरे सभी काम के लिए यूज होने लगा है। यहां तक कि आधार कार्ड रोजमर्रा की जरूरतों में से एक हो गया है। ऐसे में आपके पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। अब यदि आपने आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर दिया है लेकिन अभी तक आपको नहीं मिला है तो आप खुद ही घर बैठे देख सकते हैं उसकी स्ठिति क्या है और आपका आधार कार्ड आपको कब मिलेगा।

    ये भी पढ़ें- iPhone की स्टोरेज इन 5 तरीकों से करें खाली

    सबसे पहले आपको बता दें कि आपने जब आधार के लिए अप्लाई किया होगा उस समय आपको एक एकनॉलेजमेंट स्लिप मिली होगी। यह स्लिप आधार कार्ड एप्लिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने पर मिलती है। अब सवाल ये है कि अपने आधार कार्ड की स्टेटस कैसे चेक करें तो इसके लिए आपके पास एकनॉलेजमेंट स्लिप होनी चाहिए।

    विज्ञापन

    कैसे पता करें आधार कार्ड की स्टेटस ?

    aadhaar card status
    aadhaar card status

    1. सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और राइट साइड में दिख रहेCheck Aadhaar statusपर क्लिक करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2. अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी जिसमें आपसे 14 नंबर की इनरॉलमेंट आईडी पूछी जाएगी। इनरॉलमेंट आईडी एकनॉलजमेंट स्लिप में होगी। इसके साथ स्लिप पर इनरॉलमेंट की तारीख और समय भी दिया गया होगा।

    3. अब इनरॉलमेंट नंबर औरDate/ Timeको सामने दिख रहे बॉक्स में एंटर करें।

    4. इसके बाद कैप्चा कोड कोEnter the Security Codeवाले बॉक्स में एंटर करें।

    5. अब Check Status पर क्लिक करें। आपके आधार की स्टेटस सामने आ जाएगी कि आधार नंबर जेनरेट हुआ है या नहीं और आपका आधार कार्ड कब तक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें