जीमेल पर ऐसे रोकें अनचाहे ईमेल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 31 Jan 2018 01:46 PM IST
how to block unwanted emails from gmail

    आज के दौर में ईमेल की सुविधा देने वाली कंपनियों में जीमेल सबसे लोकप्रिय है। कॉलेज का असाइनमेंट मेल करना हो या ऑफिस की प्रजेंटेशन हम में से अधिकांश लोग जीमेल का ही प्रयोग करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों की ही तरह यहां भी आप अनचाहे मार्केटिंग ई-मेल्स या किसी अनजान के ई-मेल्स से परेशान हैं, तो आप अन्य प्लेटफॉर्म्स की ही तरह यहां भी अनचाहे ई-मेल्स को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होंगे। साथ ही यदि आपने किसी गलत ई-मेल आईडी को ब्लॉक कर दिया है, तो उसे भी आसानी से अनब्लॉक किया जा सकता है।

    ब्लॉक करने के लिए

    जीमेल पर ई-मेल्स को ब्लॉक करने के लिए आपको सबसे पहले जीमेल आईडी को लॉग इन करना होगा। इसके बाद आप जिस भी व्यक्ति के ई-मेल्स को ब्लॉक करना चाहते हैं, उस व्यक्ति के मेल पर क्लिक करें। ईमेल खुलने पर भेजने वाले के नाम या ईमेल आईडी के सामने ही दाईं तरफ नीचे की ओर बने तीर के टैब पर क्लिक करें। इसके बाद विकल्पों में आपको इसे ब्लॉक करने का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद आपको उस ईमेल आईडी से कोई ईमेल नहीं आएगा।

    अनब्लॉक करने के लिए

    यदि आपने इस तरह किसी गलत व्यक्ति को ब्लॉक कर दिया है, तो आसानी से उसे अनब्लॉक भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको जीमेल लॉग इन करने के बाद सबसे ऊपर दाईं ओर दिए गए सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद मिलने वाले विकल्पों में से सेटिंग्स के विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको ऊपर की पट्टी में ही (Filters and Blocked Addresses) फिल्टर एंड ब्लॉक्ड एड्रेसेज का टैब दिखेगा, इस पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद खुलने वाली लिस्ट में आपको ब्लॉक ई-मेल एड्रेसेज की लिस्ट दिखेगी, इसमें से आपको जिसको भी अनब्लॉक करना है, उस ई-मेल एड्रेस को हाइलाइट कर दें। इसके बाद यह ई-मेल एड्रेस अनब्लॉक हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें