Car Brake Safety: चिलचिलाती गर्मी में कहीं फेल न हो जाएं कार ब्रेक, दुरुस्त रखने के आज ही अपनाएं ये 5 तरीके
सार
Car Brake Maintenance
: अक्सर सुनने में मिलता है कि तेज गर्मी कार के ब्रेकिंग सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन क्या सच में ऐसा है? एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बढ़ता तापमान ब्रेक्स पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। जानिए वे 5 जरूरी टिप्स, जो गर्मियों में आपकी कार के ब्रेक को सुरक्षित और प्रभावी बनाए रखने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

विस्तार
Brake Fluid Check:
गर्मियों में बढ़ता तापमान सिर्फ इंसानों के लिए ही हमारे वाहनों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। यह हमारी गाड़ियों के कई महत्वपूर्ण पार्ट्स पर भी असर डालता है। इनमें सबसे ज्यादा दबाव कार के ब्रेकिंग सिस्टम पर पड़ता है। लगातार ड्राइविंग, बार-बार ब्रेक लगाने और सड़क की गर्मी के कारण ब्रेक पैड्स, डिस्क और ब्रेक फ्लूइड प्रभावित हो सकते हैं। अगर समय रहते इनकी देखभाल न की जाए, तो ब्रेकिंग परफॉर्मेंस कमजोर पड़ सकती है और दुर्घटना का जोखिम बढ़ सकता है।
क्यों बढ़ जाता है ब्रेक्स पर दबाव?
- एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब हम गाड़ी चलाते हैं, तो हर बार ब्रेक लगाने पर घर्षण पैदा होता है, जिससे ब्रेक पैड्स और डिस्क में गर्मी उत्पन्न होती है।
- गर्मियों में बाहरी तापमान पहले से ही अधिक होता है, इसलिए ब्रेकिंग सिस्टम को अतिरिक्त गर्मी झेलनी पड़ती है। यही वजह है कि इस मौसम में ब्रेक्स की नियमित जांच बेहद जरूरी मानी जाती है।
ब्रेक फ्लूइड की नियमित जांच करें
- ब्रेक फ्लूइड पूरे ब्रेकिंग सिस्टम का अहम हिस्सा होता है। गर्मी के मौसम में इसका स्तर कम हो सकता है या इसकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।
- ऐसे में एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि महीने में कम से कम एक बार बोनट खोलकर ब्रेक फ्लूइड का लेवल जरूर जांचें। अगर फ्लूइड का रंग गहरा या काला दिखाई दे, तो उसे तुरंत बदलवा लेना चाहिए।
ब्रेक पैड्स की मोटाई पर रखें नजर
- लगातार इस्तेमाल और बार-बार ब्रेक लगाने से पैड्स घिसते रहते हैं। गर्मियों में यह प्रक्रिया और तेज हो सकती है।
- इस अगर ब्रेक लगाते समय चीं-चीं की आवाज आए या धातु रगड़ने जैसी ध्वनि सुनाई दे, तो यह संकेत हो सकता है कि ब्रेक पैड्स बदलने का समय आ गया है।
डिस्क और रोटर्स की स्थिति को न करें नजरअंदाज
- यह गलती अक्सर लोग कर देते हैं। देखिए अत्यधिक गर्मी और लगातार घर्षण से ब्रेक डिस्क प्रभावित हो सकती है। कई बार तो डिस्क मुड़ जाती है या उसमें दरारें भी आ सकती हैं।
- इसलिए ब्रेक दबाते समय अगर स्टीयरिंग व्हील या ब्रेक पेडल में कंपन महसूस हो, तो तुरंत डिस्क और रोटर्स की जांच करवानी चाहिए।
ड्राइविंग स्टाइल में करें छोटा बदलाव
- गर्मियों में सुरक्षित ब्रेकिंग के लिए ड्राइविंग स्टाइल भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। ढलान पर लगातार ब्रेक दबाकर गाड़ी चलाने के बजाय लोअर गियर का उपयोग करें और इंजन ब्रेकिंग का सहारा लें।
- साथ ही सामने चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें ताकि अचानक ब्रेक लगाने की नौबत न आए।
समय पर कराएं ब्रेक सर्विसिंग
- लंबी यात्रा पर निकलने से पहले या गर्मियों की शुरुआत में एक बार पूरी ब्रेक सर्विसिंग करवाना समझदारी भरा कदम हो सकता है।
- ब्रेक कैलिपर्स की ग्रीसिंग, ब्रेक लाइनों की जांच, सिस्टम की सफाई और एयर ब्लीडिंग जैसी प्रक्रियाएं ब्रेकिंग सिस्टम को बेहतर स्थिति में बनाए रखने में मदद करती हैं।