नए स्मार्टफोन पर व्हॉट्सऐप डेटा ट्रांसफर करने का आसान तरीका

बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Sat, 10 Sep 2016 12:45 PM IST
How do I backup, restore or transfer my WhatsApp data?

    जब भी हम स्मार्टफोन बदलते हैं तो उसका डेटा तो मेमोरी कार्ड पर ट्रांसफर कर लेते हैं। लेकिन व्हॉट्सऐप का क्या होगा?

    हमने कई लोगों को जो व्हॉट्सऐप मैसेज, वीडियो और फोटो भेजे हैं उसको ट्रांसफर करना सबसे बड़ा सवाल है। खैरियत है कि ऐसा करना अब पहले से बहुत आसान हो गया है।

    जो भी जीमेल अकाउंट किसी के भी एंड्रायड स्मार्टफोन से जुड़ा हुआ है, व्हॉट्सऐप हर रात दो बजे सभी डेटा का बैकअप ले लेता है। इससे गूगल ड्राइव पर पिछले दिन तक का डेटा आपको बड़ी आसानी से नए फ़ोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। जब भी ये बैकअप होता है तो पुराने डेटा को व्हॉट्सऐप नए डेटा से अपडेट कर देता है।

    जैसे ही नए स्मार्टफोन पर अपने जीमेल अकाउंट पर लॉग इन करेंगे और व्हॉट्सऐप डाउनलोड कर लेंगे, पुराने अकाउंट से डेटा को उस स्मार्टफोन पर ट्रांसफर करने के लिए स्क्रीन पर एक पॉप-अप विंडो आएगा।

    यही भी है एक तरीका

    नए स्मार्टफोन पर व्हॉट्सऐप डेटा ट्रांसफर करने का आसान तरीका

    गूगल ड्राइव के ज़रिये डेटा ट्रांसफर करना बहुत आसान है और अगर व्हॉट्सऐप पर ये सवाल नहीं पूछा जाता है तो उसका मतलब है कि आपने उस गूगल अकाउंट में नहीं लॉग इन किया है या फिर अपने फ़ोन नंबर बदल दिया है।

    स्मार्टफोन पर भी पिछले सात दिन तक का डेटा स्टोर होता है और उसे रिस्टोर किया जा सकता है। अगर उनमें से कोई एक फाइल को स्मार्टफोन पर डाउनलोड करना है तो वो भी संभव है। इसके लिए यहां से कोई एक फाइलएक्स्प्लोरर डाउनलोड कर लीजिये।

    जो डेटा स्मार्टफोन के एसडी कार्ड पर स्टोर किया है उसके लिए इस लिंक पर जाकर अपने व्हॉट्सऐप के डेटा को देख सकते हैं।

    उसके बाद आपको व्हॉट्सऐप को अनइन्सटॉल करके एक बार फिर से इनस्टॉल करना होगा। फिर से इनस्टॉल करने के बाद जैसे ही स्क्रीन पर रिस्टोर का विकल्प दिखाई देता है तो उसे चुन लीजिये।

    ऐसे बनाएं बैकअप

    नए स्मार्टफोन पर व्हॉट्सऐप डेटा ट्रांसफर करने का आसान तरीका

    गूगल ड्राइव पर सेव करने के लिए व्हॉट्सऐप के मेनू बटन से 'सेटिंग', फिर 'चैट' और फिर 'चैट बैक अप' चुनिए। वहां पर 'बैक अप टू गूगल ड्राइव' चुन लीजिये।

    कितनी देर के बाद ये बैकअप होगा वो आप तय कर सकते हैं। बैकअप की सेटिंग ऐसी रखिये कि वो वाई फाई नेटवर्क पर ही हो नहीं तो हर दिन डेटा की खपत बढ़ जायेगी। अगर रात को वाई फाई ऑफ करके सोने की आदत है तो व्हॉट्सऐप के बैकअप के लिए सुबह के समय तय कीजिये।

    जब भी ऐसी सेटिंग कर रहे हैं एक बात का ध्यान रखिये। एसडी कार्ड में स्टोरेज के लिए जगह में कमी नहीं होनी चाहिए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें