टेक गाइड: न कोई एप का डाउनलोड, न कोई सीक्रेट ट्रिक; इन आसान तरीकों से खाली करें फोन का स्टोरेज, जानें स्टेप्स

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 25 Oct 2026 05:53 PM IST
सार

स्मार्टफोन में फोटो, वीडियो, एप्स और डाउनलोड की गई फाइलें जमा होने से स्टोरेज जल्दी भर जाता है। ऐसे में नए एप के लिए स्पेस खत्म हो जाता है और फोन की परफॉर्मेंस तक पर पड़ सकता है। लेकिन नया फोन खरीदने या जरूरी फाइलें डिलीट करने की जरूरत नहीं है। Android की कुछ सेटिंग्स, Google Photos और एप्स के आसान विकल्पों की मदद से आप स्टोरेज खाली कर सकते हैं।

android phone storage kaise khali kare storage free up tips
बिना कोई एप डाउनलोड किए स्टोरेज को ऐसे करें खाली। - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एक वक्त था जब 32GB स्टोरेज वाले फोन भी काफी लगते थे, लेकिन आज 256GB या 512GB मेमोरी भी कम पड़ रही है। हम अपने फोन में इतने सारे एप्स, तस्वीरें और हाई-क्वालिटी वीडियो सेव कर लेते हैं कि मेमोरी फुल होने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। फोन का स्टोरेज भरते ही इसका सीधा असर परफॉर्मेंस पर पड़ता है। फोन स्लो हो जाता है, हैंग करने लगता है और नए एप्स डाउनलोड होना बंद हो जाते हैं।

    आपको जानकर शायद हैरानी हो कि दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेटा सेंटर्स के बढ़ने से ग्लोबल लेवल पर एक नई स्टोरेज क्राइसिस पैदा हो गई है। स्टोरेज चिप्स की भारी डिमांड के चलते स्मार्टफोन कंपनियों को भी कीमतें कंट्रोल करने के लिए मजबूरन वापस 64GB या 128GB बेस वेरिएंट वाले फोन लॉन्च करने पड़ रहे हैं।

    ऐसे में यह बहुत जरूरी हो गया है कि हम अपने फोन के स्टोरेज को स्मार्ट तरीके से मैनेज करना सीखें। आइए जानते हैं वो आसान तरीके जिनसे आप अपने एंड्रॉइड फोन का स्टोरेज खाली रख सकते हैं:

    1. सबसे पहले चेक करें कहां भर रहा है स्टोरेज

    • सफाई शुरू करने से पहले यह जानना जरूरी है कि जगह घेर कौन रहा है।
    • अपने फोन की Settings में जाएं और Storage पर टैप करें।
    • यहां आपको एक लिस्ट दिखेगी कि Photos, Videos, Apps और Downloads ने कितनी-कितनी जगह ली है।
    • यहीं पर आपको Smart Storage का विकल्प भी मिलेगा। इसे ऑन कर लें। यह फीचर काफी काम का है, क्योंकि जब भी फोन की मेमोरी कम होती है, तो यह उन फोटोज और वीडियोज को फोन से खुद-ब-खुद हटा देता है जिनका बैकअप गूगल फोटोज पर पहले ही लिया जा चुका है।

    2. एप्स का कैशे क्लियर करें

    • इसे साफ करने के लिए Settings > Apps में जाएं।
    • सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ऐप्स (जैसे इंस्टाग्राम, यूट्यूब, क्रोम) पर टैप करें।
    • फिर Storage में जाकर Clear Cache पर क्लिक करें। ध्यान रहे, आपको Clear Data नहीं करना है, वरना ऐप का लॉगिन और डेटा डिलीट हो जाएगा।

    3. अनयूज्ड एप्स को ऑटो आर्काइव में डालें

    • Google Play Store खोलें और अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें।
    • Settings > General में जाएं और Automatically archive apps को ऑन कर दें।
    • इससे जो एप्स आप लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, वे फोन से हट जाएंगे, लेकिन उनका डेटा सुरक्षित रहेगा। जब भी आप उन्हें दोबारा इस्तेमाल करना चाहेंगे, वे वहीं से शुरू होंगे जहां आपने छोड़े थे।

    4. फालतू डाउनलोड्स और ऑफलाइन फाइल्स को हटाएं

    • हम अक्सर पीडीएफ, मीम्स, व्हाट्सएप के वीडियो और गाने डाउनलोड कर लेते हैं और फिर भूल जाते हैं।
    • फोन के Downloads फोल्डर को खोलें या Files by Google एप का इस्तेमाल करें। पुरानी और गैर-जरूरी फाइल्स को सेलेक्ट करके डिलीट कर दें।
    • इसी तरह, YouTube Music, Spotify या Netflix जैसे स्ट्रीमिंग एप्स में जाकर चेक करें कि कहीं आपने अनजाने में बहुत सारे गाने या फिल्में ऑफलाइन तो डाउनलोड करके नहीं रखी हैं। काम खत्म होने पर उन्हें Remove Download कर दें।

    अगर आप महीने में सिर्फ एक बार भी इन आसान स्टेप्स को फॉलो करते हैं, तो आपके फोन में कभी स्टोरेज की कमी नहीं होगी और आपका स्मार्टफोन हमेशा नए फोन की तरह मक्खन सा तेज चलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें