Whatsapp: व्हाट्सएप ने दिया डायलपैड कॉलिंग फीचर, अब बिना नंबर सेव किए कर पाएंगे कॉल

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Fri, 03 Oct 2025 07:59 PM IST
सार

व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पेश कर रहा है। अब कंपनी ने कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सेंट्रलाइज्ड कॉल हब की शुरुआत की है। यह फीचर फिलहाल व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉयड में देखने को मिल रहा है और जल्द ही आईओएस पर भी उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
WhatsApp New Call Features in Beta for Android
Whatsapp - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    अगर आप व्हाट्सएप पर कॉल करने के लिए पहले चैट विंडो खोलना या कॉन्टैक्ट सेव करने से जैसे कामों से परेशान थे तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने अपने करोड़ों यूजर्स को एक शानदार तोहफा दिया है। व्हाट्सएप के नए अपडेट के बाद अब आपको किसी भी व्यक्ति को कॉल लगाने के लिए चैट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां तक कि आप बिना नंबर सेव किए भी सीधे किसी को भी कॉल कर पाएंगे।एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए एक जैसा अनुभव

    इस नए कॉल हब के जरिए सभी कॉलिंग फीचर्स एक ही जगह मिल जाएंगे। अब यूजर कॉल करने, शेड्यूल बनाने, डायलर का इस्तेमाल करने और कॉन्टैक्ट मैनेज करने जैसे काम बिना अलग-अलग स्क्रीन पर गए कर सकेंगे। कंपनी का लक्ष्य है कि एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर कॉलिंग का अनुभव एक जैसा हो।यूनिफाइड कॉल हब से कॉलिंग हुई और स्मार्ट

    विज्ञापन

    नए कॉल्स टैब में अब एक यूनिफाइड इंटरफेस दिया गया है। यहां से यूजर सीधा कॉल कर सकते हैं, कॉल शेड्यूल कर सकते हैं या फिर डायलर से नंबर डायल कर सकते हैं। यह बदलाव कॉलिंग को और तेज और आसान बना देगा।क्विक एक्सेस और कॉल शेड्यूलिंग

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब यूजर को ऊपर दाईं ओर एक “+” शॉर्टकट बटन मिलेगा। इसके जरिए तुरंत कॉल शुरू की जा सकती है, जिसमें एक बार में 31 लोगों तक को जोड़ा जा सकता है। साथ ही नया शेड्यूलिंग फीचर कॉल को पहले से प्लान करने और चैट के जरिए डिटेल्स शेयर करने की सुविधा देगा।डेडिकेटेड डायलर और बिजनेस अकाउंट वेरिफिकेशन

    इस अपडेट में एक डेडिकेटेड डायलर भी जोड़ा गया है, जिससे किसी भी व्हाट्सएप नंबर पर कॉल करने के लिए कॉन्टैक्ट सेव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा अब बिजनेस अकाउंट्स पर वेरिफिकेशन बैज भी मिलेगा, जिससे यूजर आसानी से जान पाएंगे कि सामने वाला अकाउंट असली है और कौनसा नकली। यह फीचर धोखाधड़ी रोकने में मदद करेगा। कुल मिलाकर व्हाट्सएप का यह नया कॉल हब फीचर कॉलिंग को और आसान, सुरक्षित और स्मार्ट बना देगा। आने वाले समय में यह अपडेट सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें