Voice Clone: अपनों की आवाज में आने वाली कॉल बना देगी कंगाल, पहचानने का तरीका जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 24 May 2025 04:01 PM IST
सार

दुबई में भारतीय दूतावास से कॉल आया। कुछ ही देर में उन्होंने अपने बेटे अमित की डरी हुई आवाज सुनी “प्लीज मुझे छुड़ा लो।” डर के मारे विनोद ने 80,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि उनका बेटा अपने घर पर सुरक्षित था। कॉल में सुनी गई आवाज दरअसल AI द्वारा तैयार की गई थी।

विज्ञापन
Voice Clone scam Calls in the voice of your loved ones will make you bankrupt know how to identify the them
voice clone scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    दिल्ली में एक शांत दोपहर को लक्ष्मी चंद चावला के फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल उठाने पर सामने वाले ने खुद को पुलिसवाला बताया और कहा कि उनके भतीजे कपिल को एक यौन शोषण मामले में गिरफ्तार किया गया है। कुछ ही पलों में चावला को कपिल की घबराई हुई और डरी-दबी आवाज सुनाई दी। कपिल ने खुद को निर्दोष बताया और मदद की गुहार लगाई। फिर पुलिसकर्मी ने कॉल संभाली और मामला दबाने के बदले 70,000 रुपये की मांग की।

    चावला दंपति ने तत्काल 50,000 रुपये का इंतजाम कर ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब दोबारा 2 लाख रुपये की मांग की गई, तो उन्होंने संदेह के चलते कपिल के परिवार से संपर्क किया। पता चला कि कपिल अपने घर पर सुरक्षित था और उसे किसी केस की जानकारी नहीं थी। यह एक वॉयस क्लोनिंग स्कैम था, जिसमें AI तकनीक से कपिल की आवाज को हूबहू नकल कर धोखा दिया गया।

    विज्ञापन

    मुंबई निवासी केटी विनोद को दुबई में भारतीय दूतावास से कॉल आया। कुछ ही देर में उन्होंने अपने बेटे अमित की डरी हुई आवाज सुनी “प्लीज मुझे छुड़ा लो।” डर के मारे विनोद ने 80,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि उनका बेटा अपने घर पर सुरक्षित था। कॉल में सुनी गई आवाज दरअसल AI द्वारा तैयार की गई थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें