10,000 एमएएच बैटरी के साथ होगी वीवो वी80 लाइट की एंट्री: इस दिन होगा ग्लोबल लॉन्च; जानिए क्या होंगे फीचर्स
सार
Vivo V80 Lite को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कंपनी का यह नया 5G स्मार्टफोन 10,000mAh की विशाल बैटरी के साथ वैश्विक बाजार में दस्तक देगा। फोन में एमोलेड डिस्प्ले, 50MP कैमरा और दमदार सुरक्षा फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

विस्तार
स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बड़ी बैटरी अब पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गई है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए Vivo अपनी V सीरीज में नया दांव खेलने जा रही है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Vivo V80 Lite 5G को 3 सितंबर को मलेशिया में लॉन्च किया जाएगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh की बैटरी होगी।
इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह Vivo का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। हालांकि, कंपनी पहले ही चीन में Vivo Y600 Pro को 10,000mAh बैटरी के साथ पेश कर चुकी है।Vivo V80 Lite में मिलेगा फ्लैट डिजाइन
विज्ञापन
- मलेशिया में सामने आए टीजर के अनुसार, Vivo V80 Lite 5G में फ्लैट फ्रेम और फ्लैट बैक पैनल दिया जाएगा। फोन को ब्लैक, ग्रीन और पिंक जैसे रंगों में पेश किए जाने की उम्मीद है।
- इसके रियर पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। हालांकि, भारत में आने वाले मॉडल का डिजाइन अलग हो सकता है। इससे पहले एक भारतीय रिटेलर के इंस्टाग्राम पेज पर फोन से जुड़ा टीजर सामने आया था, लेकिन उसमें दिखने वाला डिजाइन मलेशियाई मॉडल से अलग नजर आया।
10,000mAh बैटरी बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण
- Vivo V80 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh क्षमता वाली बैटरी है। मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में कंपनियां अब बड़ी बैटरी को प्रमुख फीचर के तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं।
- सस्ती सिलिकॉन-कार्बन बैटरी तकनीक की वजह से स्मार्टफोन कंपनियों के लिए ज्यादा क्षमता वाली बैटरी देना आसान हुआ है। Realme और Honor पहले ही कुछ ग्लोबल मॉडल में 10,000mAh बैटरी पेश कर चुके हैं। वहीं Redmi भी अपने आगामी Redmi Note 17 Pro Max के साथ इस दौड़ में शामिल होने की तैयारी कर रही है।
Vivo S2 से जुड़े हो सकते हैं कुछ हार्डवेयर
- Vivo V80 Lite को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी कुछ बाजारों में पुराने हार्डवेयर का इस्तेमाल कर सकती है। सर्टिफिकेशन डेटाबेस में फोन कई मॉडल नंबरों के साथ दिखाई दे चुका है। इनमें V2576 खास है, क्योंकि यह मॉडल नंबर Vivo S2 से भी जुड़ा बताया जाता है।
- अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो V80 Lite में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की भी उम्मीद है।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा Aura Light, स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए जाने की संभावना है।
कैसा हो सकता है प्रोसेसर?
- Vivo V80 Lite के प्रोसेसर को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। अलग-अलग रिपोर्ट्स में MediaTek Dimensity 7360 Turbo और Dimensity 7300e चिपसेट के नाम सामने आए हैं।
- चार्जिंग को लेकर भी जानकारी बदलती रही है। शुरुआत में 90W फास्ट चार्जिंग की चर्चा थी, लेकिन कुछ सर्टिफिकेशन से 44W चार्जिंग सपोर्ट के संकेत मिले हैं। ऐसे में लॉन्च के समय ही इन दोनों फीचर्स की सही जानकारी सामने आएगी।
भारत में कब आएगा फोन?
- अभी Vivo ने भारत में V80 Lite की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, भारतीय रिटेलर के सोशल मीडिया टीजर के कारण देश में इसकी एंट्री की संभावना जताई जा रही है।
- 10,000mAh की बैटरी निश्चित रूप से Vivo V80 Lite को बाजार में अलग पहचान दे सकती है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन कितना भारी और मोटा होगा और चार्ज होने में कितना समय लेगा, यह इसकी वास्तविक उपयोगिता तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।
और पढ़ें...
- Instagram: क्या इंस्टाग्राम पर 'ग्रे टिक' आने के बाद घट गई रीच? जानिए इस अपडेट से क्यों परेशान हैं यूजर्स?
- Shy Robot: रेस में शर्माते हुए क्यों दौड़ा रोबोट? हाथ से छिपाया चेहरा, 400 मीटर की दौड़ में जीता गोल्ड मेडल!
- New Zealand: 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, सरकार ला सकती है नया कानून
- Robot Army: टर्मिनेटर जैसी दुनिया अब दूर नहीं! 5-10 साल में जंग के मैदान में उतरेंगे चीन के 'रोबोट सैनिक'