सेमीकॉन इंडिया में पीएम मोदी का जन्मदिन भी बना खास: मंच पर गूंजा 'हैप्पी बर्थडे'; मुस्कुराकर जताया आभार

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 17 Sep 2026 01:56 PM IST
सार

SEMICON India 2026:

गरुवार को सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन सत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन की बधाइयों ये गूंज उठा। उनके मंच पर पहुंचते ही प्रतिनिधियों ने तालियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं। मोदी ने मुस्कुराकर अभिवादन स्वीकार किया और सभी का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
visitors wish pm modi 76th birthday at semicon india 2026 event yashobhoomi
सेमीकॉन के मंच पर पीएम को मिली जन्मदिन की शुभकामनाएं। - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन इस बार सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के बड़े वैश्विक मंच पर भी खास बन गया। नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमिकॉन इंडिया 2026 के उद्घाटन सत्र के दौरान जैसे ही मोदी मंच पर पहुंचे, वहां मौजूद प्रतिनिधियों ने तालियों और जन्मदिन की शुभकामनाओं से उनका स्वागत किया।

    मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने दी शुभकामनाएं

    गुरुवार को सेमिकॉन इंडिया 2026 के उद्घाटन सत्र की शुरुआत सामान्य कार्यक्रम की तरह हुई, लेकिन प्रधानमंत्री के मंच पर आते ही माहौल बदल गया। सम्मेलन हॉल में मौजूद लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कई प्रतिनिधि अपने मोबाइल फोन से इस पल को रिकॉर्ड करते नजर आए।

    विज्ञापन

    नरेंद्र मोदी ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने संबोधन शुरू करने से पहले समारोह में मौजूद लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सेमीकंडक्टर पर केंद्रित है पूरा आयोजन

    जन्मदिन का यह छोटा सा पल उस कार्यक्रम के बीच आया, जिसका मुख्य फोकस भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करना है। सेमिकॉन इंडिया 2026 का आयोजन 17 से 19 सितंबर तक यशोभूमि में किया जा रहा है। इस साल इसकी थीम 'सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण' है।

    आयोजन में दुनिया भर की सेमीकंडक्टर कंपनियां, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप, शिक्षाविद और नीति निर्माता हिस्सा ले रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इसमें 52 देशों की भागीदारी और 600 से ज्यादा कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है।

    पीएम मोदी ने की बड़ी भागीदारी की मांग

    उद्घाटन से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकंडक्टर उद्योग के प्रमुख अधिकारियों के साथ राउंडटेबल बैठक की। उन्होंने भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र के अगले चरण में उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने भारत की प्रतिभा, तकनीक अपनाने की क्षमता और इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ी ताकत बताते हुए कंपनियों से कौशल विकास, इनोवेशन और नई तकनीकों में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया।

    उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक करोड़ लोगों को प्रशिक्षित करने के लक्ष्य का भी जिक्र किया। बैठक में माइक्रोन, इंटेल, एएमडी, एएसएमएल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉक्सकॉन, आईबीएम रिसर्च और कई अन्य वैश्विक कंपनियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

    चिप से लेकर पूरे सिस्टम तक पर नजर

    इस बार सम्मेलन में सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन को एक साथ दिखाने पर जोर है। इसमें सेमीकंडक्टर सामग्री और उपकरणों से लेकर चिप डिजाइन, निर्माण, एडवांस पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और अंतिम सिस्टम तक की प्रक्रिया शामिल है।

    कार्यक्रम में 'सैंड टू सिलिकॉन टू सिस्टम्स' नाम से एक विशेष वैल्यू चेन एक्सपीरियंस भी रखा गया है। इसके जरिए भारत में बन रहे सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम की पूरी तस्वीर लोगों के सामने रखने की कोशिश की जा रही है।

    600 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल

    सेमीकॉन इंडिया 2026 की प्रदर्शनी में 52 देशों से 600 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनमें करीब 300 विदेशी कंपनियां शामिल हैं। प्रदर्शनी के लिए लगभग 15,000 वर्ग मीटर क्षेत्र तैयार किया गया है। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में 150 से ज्यादा वक्ता सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इनमें चिप निर्माण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, चिप डिजाइन, एडवांस्ड पैकेजिंग और सप्लाई चेन जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।

    स्टार्टअप पिच और छात्र हैकाथॉन भी

    सेमिकॉन इंडिया 2026 में स्टार्टअप पिच प्रतियोगिता, छात्र हैकाथॉन और इनोवेशन शोकेस का भी आयोजन होगा। इसका उद्देश्य नए आइडिया, शोध और तकनीकी समाधानों को उद्योग के सामने लाना है। सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, सप्लाई चेन की मजबूती, अनुसंधान, एडवांस्ड पैकेजिंग और प्रतिभा विकास जैसे मुद्दों पर भी रणनीतिक चर्चा होगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें