Alert: ऑफिस लैपटॉप में WhatsApp Web चलाते हैं? सरकार ने दी कड़ी चेतावनी, खतरे में पड़ सकती है आपकी प्राइवेसी

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 15 Aug 2025 11:45 AM IST
सार

WhatsApp In Office Laptop:

अगर आप ऑफिस के लैपटॉप या कंप्यूटर में WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए। सरकार ने चेतावनी दी है कि इससे आपकी निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। जानिए क्या है वजह और कैसे बचें।

using whatsapp in office laptop may risk your privacy indian government warning
व्हाट्सएप से डेटा लीक का खतरा - फोटो : AI

    विस्तार

    भारत सरकार ने ऑफिस में काम करने वालों को एक अहम साइबर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की सूचना सुरक्षा जागरूकता टीम (ISEA) ने लोगों को सलाह दी है कि वे ऑफिस के लैपटॉप या कंप्यूटर पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करने से बचें।

    सरकार का कहना है कि ऑफिस डिवाइस पर व्हाट्सएप वेब चलाने से आपकी निजी बातचीत, फाइलें और अन्य संवेदनशील जानकारी आपके एम्प्लॉयर या आईटी टीम तक पहुंच सकती है। यह न सिर्फ आपकी प्राइवेसी बल्कि कंपनी की डेटा सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है।

    कैसे लीक हो सकती है जानकारी

    एडवाइजरी के मुताबिक, WhatsApp Web का इस्तेमाल करने पर आईटी एडमिनिस्ट्रेटर्स या मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर आपके चैट और फाइल्स तक पहुंच सकते हैं। यह रिस्क स्क्रीन-मॉनिटरिंग टूल्स, मैलवेयर, ब्राउजर हाईजैक या फिशिंग अटैक्स के जरिए और भी बढ़ जाता है। कई कंपनियां अब इसे नेटवर्क सिक्योरिटी के लिए गंभीर खतरा मान रही हैं।

    चेतावनी में यह भी कहा गया है कि अगर आप ऑफिस वाई-फाई पर अपने पर्सनल मोबाइल में WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो भी आपकी डेटा सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। कंपनी का नेटवर्क सिस्टम आपके फोन की कुछ जानकारियों तक पहुंच सकता है।

    कंपनियों की बढ़ती चिंता

    आजकल साइबर हमलों, डेटा चोरी और फिशिंग के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी वजह से कई संगठन WhatsApp Web को मैलवेयर और हैकिंग के आसान जरिये के रूप में देख रहे हैं। एक बार नेटवर्क में सेंध लगने पर पूरे सिस्टम की सुरक्षा खतरे में आ सकती है।

    सुरक्षित रहने के टिप्स

    • डेस्क से उठने से पहले हमेशा WhatsApp Web से लॉगआउट करें।
    • किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक या फाइल को बिना जांचे न खोलें।
    • सिस्टम में अपडेटेड एंटीवायरस और सिक्योरिटी टूल्स का इस्तेमाल करें।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें