Smart Meter Bill: अभी तक नहीं आया प्रीपेट मीटर का बिजली बिल? घर बैठे खुद करें जनरेट, UPPCL ने शुरू की सुविधा

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sat, 06 Jun 2026 04:12 PM IST
सार

UP Smart Meter Bill:

क्या आपके घर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा है, लेकिन अभी तक बिजली बिल नहीं मिला? तो अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूपीपीसीएल ने एक ऐसी सुविधा शुरू की है, जिससे अब उपभोक्ता खुद अपने मोबाइल से बिजली बिल जनरेट कर सकते हैं। समझिए इसका पूरा प्रोसेस क्या और इससे मिलने वाले अन्य फायदों के बारे में भी जानें...

विज्ञापन
UPPCL Smart Meter Update: No Electricity Bill Yet? Here’s Generate Yourself
यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    UPPCL Consumer App

    : उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया काफी तेजी से बढ़ रही है। जून 2026 से उपभोक्ताओं को बिजली बिल भी मिलना शुरू हो गया है। ऐसे में कई उपभोक्ताओं की शिकायत है कि उन्हें अभी तक बिजली का बिल नहीं मिला है। अगर आपकी भी यही समस्या है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। UPPCL ने एक ऐसी व्यवस्था शुरू की है, जिसके जरिए उपभोक्ता माेबाइल फोन से खुद बिजली बिल जनरेट कर सकता है। यह सुविधा न सिर्फ समय बचाएगी, बल्कि बिजली से जुड़े कई अन्य काम भी आसान बना सकती है।

    कैसे जनरेट करेंगे बिल?

    अगर आपके घर में भी स्मार्ट प्रीपेट मीटर है और बिल का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आप यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप के माध्यम से खुद ही मीटर रीडिंग दर्ज कर बिजली बिल तैयार कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, जानकारी सबमिट करने के बाद करीब 24 घंटे के भीतर बिल तैयार हो जाता है।

    विज्ञापन

    यहां जानिए बिजली बिल जरनेट करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

    Smart Meter Bill: अभी तक नहीं आया प्रीपेट मीटर का बिजली बिल? घर बैठे खुद करें जनरेट, UPPCL ने शुरू की सुविधा

    सिर्फ बिल ही नहीं, कई काम करेगा यह एप

    अगर आप सोच रहे हैं कि यह सिर्फ आपके बिल पास जनरेट करने के ही काम आएगा, तो यहां आप गलत हैं। इसमें और भी कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जिनका आप आसानी से फायदा उठा सकते हैं...

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Smart Meter Bill: अभी तक नहीं आया प्रीपेट मीटर का बिजली बिल? घर बैठे खुद करें जनरेट, UPPCL ने शुरू की सुविधा

    किन उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा?

    यह सुविधा रूप से PUVVNL, MVVNL, DVVNL और PVVNL के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराई गई है। मई 2026 में स्मार्ट मीटर व्यवस्था में हुए बदलावों के बाद इस सुविधा को लागू किया गया, ताकि उपभोक्ताओं को बिलिंग प्रक्रिया में अधिक सुविधा मिल सके।

    मीटर रीडिंग समझने में हो परेशानी तो क्या करें?

    अगर आपको मीटर रीडिंग पढ़ने या दर्ज करने में दिक्कत आ रही है, तो यूपीपीसीएल की ओर से जारी की ग गाइड की मदद ले सकते है। वहीं, किसी भी तकनीकी समस्या या बिल जनरेशन में परेशानी आने पर उपभोक्ता यूपीपीसीएल हेल्पडेस्क या अपने संबंधित डिस्कॉम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें