Meta: स्पैनिश अखबार संगठन ने मेटा पर ठोका 4600 करोड़ का मुकदमा, पढ़ें पूरी खबर
सूचना मीडिया एसोसिएशन ने कहा कि वह मीडिया संगठन सोशल मीडिया दिग्गज मेटा से 4600 करोड़ रुपये की मांग की है। एसोसिएशन ने मेटा पर यूरोपीय संघ के डाटा संरक्षण नियमों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

विस्तार
80 से अधिक समाचार पत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले स्पेन के संगठन ने फेसबुक की मूल कंपनी मेटा के खिलाफ 55 करोड़ यूरो (60 करोड़ डॉलर - लगभग 4600 करोड़ रुपये) का मुकदमा दायर किया है। संगठन ने मेटा पर डाटा सुरक्षा को लेकर यूरोपीय संघ के नियमों की अनदेखी कर ऑनलाइन विज्ञापन में अनुचित प्रतिस्पर्धा का आरोप लगाया है। सगंठन में स्पेन के प्रमुख दैनिक समाचार पत्र एल पेस, एल मुंडो, एबीसी और ला वैनगार्डिया सहित दर्जनों समाचार पत्र शामिल हैं।
सूचना मीडिया एसोसिएशन ने कहा कि वह मीडिया संगठन सोशल मीडिया दिग्गज मेटा से 4600 करोड़ रुपये की मांग की है। एसोसिएशन ने मेटा पर यूरोपीय संघ के डाटा संरक्षण नियमों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन करने का आरोप लगाया। ये निमय मई 2018 से जुलाई 2023 के बीच लागू किए गए थे। आरोप है कि मेटा ने विज्ञापन प्रोफाइलिंग के लिए डाटा के इस्तेमाल के लिए नागरिकों की सहमति की जरूरत को बार-बार नजरअंदाज किया है। कंपनी ने यह कहते हुए टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया कि उसने कानूनी कागजात नहीं देखे हैं। मेटा के फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पैसे कमाने के लिए लंबे समय से व्यवहारिक विज्ञापन का इस्तेमाल कर रहे हैं।