एक्जिट पोल के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर आई रिएक्शंस और मीम्स की बाढ़, जानें क्या-क्या पोस्ट कर रहे यूजर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 05 Dec 2022 06:56 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के आखिरी दौर की वोटिंग खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें एक्जिट पोल पर हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है।

विज्ञापन
social media reaction and post on election 2022 of gujarat himachal delhi mcd twitter
social media reaction - फोटो : iStock

    विस्तार

    गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे और आखिरी दौर का मतदान खत्म हो चुका है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी सभी 68 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव के आखिरी दौर की वोटिंग खत्म होने के बाद अब अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों के साथ राजनीतिक पार्टियों और नेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि एक्जिट पोल के रिजल्ट पर सोशल मीडिया पर क्या-क्या रिएक्शंस आ रहे हैं।

    दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी की बढ़त को लेकर आप नेता घनेंद्र भारद्वाज ने ट्विटर पर लिखा, 'बीजेपी रूपी कूड़े पर केजरीवाल की झाडू चल गई!'

    विज्ञापन

    एक यूजर ने ट्वीट किया, "एग्जिट पोल के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। यानी मूल रूप से अमित शाह ही सरकार बनाएंगे।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सोशल मीडिया पर ये मीम्स भी हो रहे शेयर

    अभिनेता प्रकाश राज ने लिखा, ''एग्जिट पोल की ब्रेकिंग न्यूज... "मेरे पास मां है" अभी भी गुजरात में काम करता है।"

    दो राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव

    बता दें कि देश के दो राज्य गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हो चुका है। वहीं गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने वोट डाले हैं। गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को मतदान हो चुका है। दूसरे चरण में 93 सीटों पर आज मतदान किया गया था। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजे 8 दिसंबर को आने हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें