सैमसंग डब्ल्यू27: जलवा बिखेरने आ रहा सैमसंग का नया फोल्डेबल फोन, 200MP कैमरा और प्रीमियम लुक के साथ होगा लॉन्च

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 22 Oct 2026 05:48 PM IST
सार

सैमसंग 29 अक्टूबर को चीन में ‘हार्ट ऑफ द वर्ल्ड’ इवेंट के दौरान नया फोल्डेबल फोन Samsung W27 लॉन्च कर सकती है। इस फोन के Galaxy Z Fold 8 Ultra पर आधारित होने की उम्मीद है और ज्यादा प्रीमियम फिनिश के साथ आ सकता है। चीन में इसकी बिक्री 5 नवंबर से शुरू हो सकती है। फोन में 8 इंच की अंदरूनी और 6.5 इंच की बाहरी AMOLED स्क्रीन, 200MP मेन कैमरा और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

samsung w27 foldable smartphone launch date heart of the world event features price details
सैमसंग अपने खास इवेंट में लॉन्च करेगी नया फोल्डेबल स्मार्टफोन। - फोटो : सैमसंग

    विस्तार

    सैमसंग अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक नया प्रीमियम मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 29 अक्टूबर को चीन में होने वाले ‘हार्ट ऑफ द वर्ल्ड’ इवेंट में Samsung W27 फोल्डेबल फोन पेश कर सकती है। यह फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra पर आधारित हो सकता है। हालांकि, इसका फिनिश मौजूदा मॉडल से ज्यादा प्रीमियम होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

    29 अक्टूबर को होगा लॉन्च, प्री-बुकिंग शुरू

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग 29 अक्टूबर को चीन में अपना बहुप्रतीक्षित 'हार्ट ऑफ द वर्ल्ड' इवेंट आयोजित करेगा। इसी इवेंट में कंपनी का नया Samsung W27 फोल्डेबल स्मार्टफोन पर्दा उठाएगा। बताया जा रहा है कि इस फोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स लगभग Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जैसे ही होंगे, लेकिन इसकी फिनिशिंग और बिल्ड क्वालिटी को ज्यादा लग्जरी और आकर्षक बनाया गया है।

    यह डिवाइस चीन में 5 नवंबर से आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन वहां इसकी प्री-बुकिंग अभी से शुरू कर दी गई है। लीक हुए टीजर और पोस्टर्स से संकेत मिलता है कि यह प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन शानदार ब्लू और रेड कलर ऑप्शन्स में दस्तक दे सकता है।

    कीमत क्या होगी?

    कीमत की बात करें तो चीन में Galaxy Z Fold 8 Ultra की शुरुआती कीमत 14,999 युआन (लगभग 2,13,000 रुपये) है। चूंकि Samsung W27 इसका एक ज्यादा प्रीमियम और कस्टमाइज्ड वर्जन है, इसलिए इसकी कीमत Z फोल्ड 8 अल्ट्रा से अधिक होने की उम्मीद है। फिलहाल इस फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    Samsung W27 के एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशंस

    • यह फोन के अंदर की तरफ 8 इंच का बड़ा फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले और बाहर 6.5 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। स्मूद अनुभव के लिए दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती हैं।
    • यह डिवाइस लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 (Android 17) पर आधारित One UI 9 पर काम करता है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें गैलेक्सी के लिए खास तौर पर ट्यून किया गया ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह 16GB तक रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
    • फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें धांसू ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। कवर डिस्प्ले और फोल्डेबल स्क्रीन, दोनों पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10-मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं।
    • फोन को पावर देने के लिए 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 20W की फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें