अपकमिंग फोन: सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा में नहीं मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, सामने आई बड़ी वजहअपकमिंग फोन: सैम
सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा की बैटरी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कंपनी ने फोन में 7,000mAh बैटरी का प्रोटोटाइप टेस्ट किया था, लेकिन एक बेहद अहम फीचर को बचाने के लिए सैमसंग ने इस प्लान को टाल दिया। जानिए पूरी रिपोर्ट।

विस्तार
स्मार्टफोन की दुनिया में जब भी सैमसंग के अल्ट्रा फ्लैगशिप की बात होती है, तो फैन्स की उम्मीदें सातवें आसमान पर होती हैं। अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा को लेकर टेक बाजार में कई तरह की चर्चाएं गर्म हैं। हाल ही में सामने आई लीक्स में दावा किया गया था कि फोन में 5,700mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। अब एक नई रिपोर्ट ने यूजर्स को हैरान कर दिया है, जिसके मुताबिक सैमसंग ने इस फोन में 7,000mAh की विशाल बैटरी देने का विचार किया था, लेकिन आखिर में कंपनी ने अपने कदम पीछे खींच लिए।
सैमसंग को क्यों ड्रॉप करना पड़ा अपना प्लान?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आई एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग ने गैलेक्सी S27 अल्ट्रा के एक ऐसे प्रोटोटाइप की टेस्टिंग की थी जिसमें 7,000mAh की दमदार बैटरी लगाई गई थी। सुनने में यह बैटरी जितनी जबरदस्त लगती है, इसे फोन में फिट करने की कीमत उतनी ही बड़ी चुकानी पड़ रही थी। इस बड़ी बैटरी को जगह देने के लिए कंपनी को फोन से उसका सबसे खास फीचर यानी S Pen हटाना पड़ रहा था।
सैमसंग की अल्ट्रा सीरीज की असली पहचान उसका इन-बिल्ट S Pen स्टाइलस ही है। ऐसे में कंपनी किसी भी हाल में अपने इस सिग्नेचर फीचर को खत्म करने का रिस्क नहीं ले सकती थी। फोन के भीतर सीमित जगह होने के कारण सैमसंग को बैटरी साइज के साथ समझौता करना पड़ा ताकि S Pen की जगह बरकरार रह सके।
5,700mAh से 6,000mAh के बीच हो सकती है बैटरी
प्रोटोटाइप की टेस्टिंग के बाद अब कंपनी ने 5,700mAh से 6,000mAh की रेंज वाली बैटरी के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। पिछले मॉडल गैलेक्सी S27 अल्ट्रा की 5,000mAh बैटरी की तुलना में यह एक अच्छा अपग्रेड माना जा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी बैटरी में इस्तेमाल होने वाले सिलिकॉन की मात्रा को लेकर भी सतर्क रुख अपना रही है।
कंपनी कथित तौर पर बैटरी क्षमता और उसकी की लंबी उम्र के बीच संतुलन बनाना चाहती है। ज्यादा क्षमता के साथ बेहतर बैटरी लाइफ मिल सकती है, लेकिन बैटरी की विश्वसनीयता और लंबे समय तक प्रदर्शन भी फ्लैगशिप फोन के लिए महत्वपूर्ण हैं।
साफ है कि सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा में ग्राहकों को 5,000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी जरूर मिलेगी, लेकिन S Pen की मौजूदगी के कारण यह चीनी कंपनियों के भारी-भरकम बैटरी साइज से सीधे मुकाबला नहीं करेगी।
- दिल्ली: स्मार्ट चश्मे से वीडियो बना इंस्टाग्राम पर उड़ाया मजाक, पीड़ित ने मेटा और क्रिएटर को भेजा कानूनी नोटिस
- अमेरिका: बच्चों के रात में फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने पर रोक, मेटा अपने प्लेटफॉर्म में करेगी चार बड़े बदलाव
- टिप्स: फोन में गलती से डिलीट हो गए जरूरी नोटिफिकेशन? टेंशन न लें, ऐसे देखें पूरा रिकॉर्ड
- सैमसंग गैलेक्सी क्वांटम 7 फोन लॉन्च: 5000 एमएएच बैटरी, 50 एमपी कैमरा और एआई फीचर्स से लैस, जानें कीमत