सैमसंग एग्जिनॉस 2700 ने स्नैपड्रैगन को पछाड़ा: बेंचमार्क टेस्ट में 20% तक बेहतर निकली चिप, इस फोन में मिलेगा
स्मार्टफोन प्रोसेसर की रेस में सैमसंग ने तगड़ी वापसी की है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग का अपकमिंग चिपसेट Exynos 2700 परफॉर्मेंस के मामले में क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 से करीब 20 प्रतिशत आगे निकल गया है। आइए इस पावरफुल चिपसेट की सभी खूबियां विस्तार से जानते हैं।

विस्तार
Samsung Exynos 2700 vs Snapdragon 8 Elite: स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस पूरी तरह से उसके प्रोसेसर (चिपसेट) पर निर्भर करती है। लंबे समय से एंड्रॉइड मार्केट में क्वालकॉम (Qualcomm) के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर्स का दबदबा रहा है, लेकिन अब सैमसंग (Samsung) गेम पलटने की तैयारी में है। टेक जगत में पिछले कुछ हफ्तों से सैमसंग के अपकमिंग Exynos 2700 चिपसेट की काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, इसे अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन इसके लीक हुए बेंचमार्क स्कोर्स ने टेक प्रेमियों को हैरान कर दिया है।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग के Exynos 2700 ने परफॉर्मेंस के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकर क्वालकॉम के लेटेस्ट और सबसे पावरफुल 'Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6' को सीपीयू (CPU) और जीपीयू (GPU) दोनों मोर्चों पर धूल चटा दी है।
बेंचमार्क स्कोर्स: कौन किस पर पड़ा भारी?
- दक्षिण कोरियाई न्यूज एजेंसी Yonhap और ChosunBiz की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench 6.5 के मल्टी-कोर टेस्ट में Exynos 2700 ने लगभग 13,000 का शानदार स्कोर हासिल किया है। वहीं, अगर इसकी तुलना Xiaomi 18 Pro Max में इस्तेमाल किए गए क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 से करें, तो उसने सिर्फ 11,000 पॉइंट्स ही स्कोर किए। सीधे शब्दों में कहें तो सैमसंग का नया चिपसेट क्वालकॉम से करीब 20% ज्यादा तेज है।
- इतना ही नहीं, Geekbench 7 के टेस्ट में भी सैमसंग का चिपसेट 15% की बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहा। अगर हम इसकी तुलना Snapdragon 8 Elite Gen 6 से करें, तो यह अंतर और भी बड़ा हो जाता है। Exynos 2700 ने गीकबेंच 6.5 में 44% और गीकबेंच 7 में 36% का भारी-भरकम लीड हासिल किया है।
आखिर इतनी स्पीड आ कहां से रही है?
- मशहूर टेक एनालिसिस फर्म SemiAnalysis ने इस चिपसेट के लेआउट का खुलासा किया है। सैमसंग ने अपने सीपीयू को पूरी तरह से रीडिजाइन किया है। पिछले वर्जन (Exynos 2600) में जहां सिर्फ एक प्राइम कोर था, वहीं इस नए चिपसेट में दो प्राइम कोर दिए गए हैं।
- इसमें 10 कोर का नया 1+4+1+4 लेआउट है। इसका प्राइमरी Arm C2-Ultra कोर 4.24 GHz की तूफानी क्लॉक स्पीड पर दौड़ता है। वहीं, दूसरा C1-Ultra कोर 3.36 GHz की स्पीड देता है। ग्राफिक्स को स्मूथ बनाने के लिए इसमें Xclipse 970 GPU लगा है, जिसमें 24MB का सिस्टम-लेवल कैश और लेटेस्ट LPDDR6 मेमोरी का सपोर्ट मिलता है, जो इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक मॉन्स्टर बनाता है।
हीटिंग की समस्या का हुआ समाधान?
- सैमसंग ने Exynos 2700 को अपनी सेकेंड-जेनरेशन 2nm (SF2P) प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया है। इसके प्रोडक्शन में भी काफी सुधार देखा गया है। हाई-एंड प्रोसेसर्स में सबसे बड़ी दिक्कत हीटिंग की होती है।
- इसे सुलझाने के लिए सैमसंग ने बेहतर 'हीट पाथ ब्लॉक पैकेजिंग सिस्टम' का इस्तेमाल किया है, जो फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा। दूसरी ओर, क्वालकॉम लगातार अपने फ्लैगशिप चिप्स में ओवरहीटिंग के दावों को खारिज करता आ रहा है।
अभी भी हैं कुछ सवाल
- भले ही ये स्कोर्स सैमसंग के फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं हैं, लेकिन अभी पावर कंजम्पशन और लंबे समय तक गेमिंग करने पर परफॉर्मेंस कैसी रहेगी, इसकी सटीक रिपोर्ट आना बाकी है।
- उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग अगले साल लॉन्च होने वाली अपनी फ्लैगशिप Galaxy S27 सीरीज के चुनिंदा मॉडल्स में इस चिपसेट का इस्तेमाल करेगा। हालांकि, टेक जगत की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या टॉप-एंड Galaxy S27 Ultra मॉडल में Exynos 2700 देखने को मिलेगा, या फिर सैमसंग अपने पुराने पार्टनर क्वालकॉम के चिपसेट के साथ ही जाना पसंद करेगा।
- काम की बात: वायरलेस ईयरबड्स की धीमी आवाज ने कर दिया है परेशान? बिना 1 रुपया खर्च किए ऐसे पाएं छुटकारा
- 4.5 लाख का आईफोन डुओ ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में फेल: रेत से जाम हुआ हिंज, बेंड करते ही स्क्रीन का हुआ ये हाल!
- गूगल की नई पॉलिसी: जीमेल यूजर्स को पर्सनल विज्ञापन दिखाएगा, डेटा का करेगा उपयोग, प्राइवेसी पर क्या होगा असर?
- वोडाफोन-आइडिया के नए प्लान: 599 और 899 रुपये में बंपर डेटा और फ्री कॉलिंग, 84 दिन की वैलिडिटी; जानें डिटेल्स