Realme Care+: व्हाट्सएप पर ही मिलेगी कस्टमर केयर सर्विस, समस्या का होगा तुरंत समाधान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Oct 2022 11:06 AM IST
सार

Realme Care+ पैकेज खरीदने वाले यूजर्स को एक्सटेंडेड वारंटी और डैमेज प्रोटेक्शन के रूप में डबल गारंटी भी मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स को शिकायतों की अपडेट मैसेज और व्हाट्सएप के जरिए मिलेगा।

Realme Care plus After Sales Service System Launched in India
Realme Care+ - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत में स्मार्टफोन की प्रमुख कंपनी Realme ने ग्राहकों की सुविधा के लिए Realme Care+ सर्विस की घोषणा की है जो कि आफ्टर सेल सर्लिस के लिए है। यह एक सब्सक्रिप्शन आधारित कस्टमर केयर सर्विस है जो कि नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए है। Realme Care+ के जरिए यूजर्स मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान ले सकेंगे और एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी ले सकेंगे। Realme Care+ के साथ यूजर्स के लिए स्क्रीन प्रोटेक्शन और एक्सिडेंटल, लिक्विड प्रोटेक्शन भी मिलेगा।

    Realme Care+ के तहत ग्राहकों को कस्टमर केयर सर्विस सेंटर के मुकाबले अच्छी सर्विस मिलेगी। Realme Care+ का सब्सक्रिप्शन कंपनी की वेबसाइट के लिया जा सकता है। Realme Care+ के सब्सक्रिप्शन की कीमत 489 रुपये है। Realme Care+ का लाभ आप सोशल मीडिया, ईमेल, वॉयस और व्हाट्एसप के अलावा वेब चैट के जरिए भी लिया जा सकेगा।

    Realme Care+ सर्विस सुबह के 9 बजे से लेकर रात 9 बजे तक रहेगी। Realme Care+ सर्विस तेलुगु, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी और हिंदी भाषा में उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक Realme Care+ के तहत ग्राहकों का कस्टमर केयर सर्विस बेहतर होगा और किसी भी समस्या का समाधान जल्दी होगा।

    Realme Care+ पैकेज खरीदने वाले यूजर्स को एक्सटेंडेड वारंटी और डैमेज प्रोटेक्शन के रूप में डबल गारंटी भी मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स को शिकायतों की अपडेट मैसेज और व्हाट्सएप के जरिए मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें