आईआरसीटीसी हैकिंग की जांच के लिए छह सदस्यीय टीम गठित

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 05 May 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
Rail Borad forms high-level panel to crack massive IRCTC hack
फोटो : GettyImages

    बड़े पैमाने पर डेटा हैकिंग मामले की जानकारी रेलवे बोर्ड को दे दी गई है, जो भारतीय रेल के प्रबंधन का कार्य देखता है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड ने विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय छह सदस्यीय समिति गठित की है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से करीब 1 करोड़ लोगों का व्यक्तिगत डेटा चोरी होने की आशंका है।

    आईआरसीटीसी के अधिकारियों को संदेह है कि बड़े पैमाने पर डेटा हैकिंग में पैन कार्ड नंबर, आधार कार्ड, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सहित उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी शामिल हो सकती है। आज के डिजिटल युग में टेलीमार्केटिंग कंपनियों के लिए यह जानकारी बेहद मूल्यवान है।

    विज्ञापन

    बिजनेस स्टैंडर्ड

    की रिपोर्ट के मुताबिक आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते, जब तक हम लीक डेटा नहीं देख लें। हम हैक या चोरी डेटा की जांच करेंगे कि क्या यह आईआरसीटीसी की वेबसाइट या किसी अन्य स्रोत के अंतर्गत आता है इसके बाद किसी भी दावे की पुष्टि करने में सक्षम हो जाएंगे। "

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टाइम्स ऑफ इंडिया

    की रिपोर्ट के मुताबिक आईआरसीटीसी के जनसंपर्क आधिकारी संदीप दत्ता का कहना है कि हम उन सभी रिपोर्टों को खारिज करते हैं जिसमें दावा किया गया कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट को हैक कर लिया गया था। यह पूरी तरह से ठीक चल रही है।

    आईआरसीटीसी हैकिंग का मामला ऐसे आया सामने

    Irctc
    Irctc - फोटो : GettyImages

    आईआरसीटीसी वेबसाइट हैकिंग का मामले मंगलवार को उस समय सुर्खियों में आया जब महाराष्ट्र के साइबर सेल महानिरीक्षक (आईजी) ने पश्चिम रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (सीसीएम) को सूचित किया कि हो सकता है आईआरसीटीसी उपयोगकर्ताओं का बड़े पैमाने पर डेटा लीक किया गया है।

    घटना की जांच के लिए रेलवे बोर्ड ने एक टीम तैयार किया है जिसमें रेलवे सूचना प्रणाली (सीआरआईएस) के तीन और आईआरसीटीसी के तीन सदस्यों को शामिल किया गया है।

    रेलवे ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिरीक्षक साइबर सेल से डेटा सेट शेयर करने के ल‌िए कहा है जिसकी असली डेटा के साथ जांच की जाएगी। आईआरसीटीसी भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट है। जहां हर लाखों रुपये का लेन-देन किया जाता है। आईआरसीटीसी से प्रतिदिन 5,00000 से अधिक टिकट बेचे जाते हैं।

    आईआरसीटीसी के प्रबंध निदेशक ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को भी पत्र लिखा है, उपभोक्ताओं के 'क्रेडिट कार्ड व बैंक डिटेल की चिंता के चलते मामले को गंभीरता से लेने की बात कही गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें