दीजिए 'कौन बनेगा प्रधानमंत्री' सवाल का जवाब, यह कंपनी दे रही है बड़ा ऑफर

लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में मतदान खत्म हो गए हैं और रविवार की शाम को लोकसभा चुनाव का एक्जिट पोल भी आ गया। एक्जिट पोट के नतीजों पर नजर डालें तो केंद्र में एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है। तमाम सर्वे एजेंसियों ने एनडीए को 350 के करीब सीटें दी हैं और इसी बीच ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने शानदार ऑफर पेश किया है। आइए जानते हैं...
जोमैटो ने इलेक्शन लीग ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत आपको एक भविष्यवाणी करनी है और यदि आपकी भविष्यवाणी सच हई तो कंपनी आपको बंपर ऑफर देगी। यदि आप इस सवाल का जवाब देते हैं कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा और आपका जवाब सही हो जाता है और इसके बाद यदि आप जैमैटो से खाना ऑर्डर करने हैं तो 40 फीसदी तक की छूट और 30 फीसदी तक कैशबैक का मिलेगा।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा सवाल का जवाब आप 22 मई तक दे सकते हैं। इसके बाद 23 मई को रिजल्ट आने के बाद से ही कैशबैक दिया जाएगा। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको जोमैटो ऐप में ही विकल्प मिलेगा। विकल्प में आपको नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अन्य का ऑप्शन मिलेगा। गौरतलब है कि इससे पहले जोमैटो ने आईपीएल के दौरान भी इस तरह का ऑफर दिया था।
बता दें कि 2014 के एग्जिट पोल में सबसे सटीक भविष्यवाणी करने वाले न्यूज 24-चाणक्य के पोल में एनडीए को पहले से भी कहीं ज्यादा यानी 350 सीटें मिलने जा रही हैं। वहीं यूपीए को 95 और अन्य को 97 सीटें दिखाई गई हैं।
- Redmi Note 7S vs Redmi Note 7 Pro: 48 मेगापिक्सल कैमरे की लड़ाई में आपके लिए कौन है बेहतर
- 48MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 7S, कीमत 11 हजार रुपये से भी कम
- Huawei के फोन में नहीं चलेंगे गूगल के ऐप्स, Google ने एंड्रॉयड का सपोर्ट भी किया बंद
- EVM के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की सेल्फी, घर से उठा ले गई पुलिस