जॉब स्कैम: 30 वर्षीय ठग ने लगाया सैकड़ों लोगों को चूना, पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगे 1.42 करोड़ रुपये
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी अनिल कुमार मीना अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी करता था। उसने ऑनलाइन रिव्यूज के लिए Google, Telegram और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया।

विस्तार
पार्ट टाइम जॉब स्कैम को लेकर सोशल मीडिया पर हजारों रिपोर्ट्स पड़ी हैं। लाखों लोग इस तरह के स्कैम से अवगत हैं लेकिन फिर भी लोग पार्ट टाइम जॉब स्कैम की जाल में फंस जा रहे हैं। मुंबई और जयपुर पुलिस ने अब एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने सैकड़ों लोगों से पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 1.42 करोड़ रुपये ठगे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी अनिल कुमार मीना अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी करता था। उसने ऑनलाइन रिव्यूज के लिए Google, Telegram और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया।
रिपोर्ट के मुताबिक अनिल पार्ट टाइम जॉब के अलावा लोगों को स्टॉक मार्केट में पैसे निवेश करने के लिए भी कहता था। वह लोगों से पैसे डबल करने का वादा भी करता था। शुरुआत में वह पैसे डबल करके देता भी था लेकिन जैसे ही लोग अधिक पैसे निवेश करते तो यह उन्हें ब्लॉक कर देता था और फिर नए नंबर, नई आईडी से किसी दूसरे को फंसाता था।
- Fact Check: आपके पास है आधार कार्ड तो सरकार दे रही 4.78 लाख रुपये का लोन, जानें सच्चाई
- Budget 2024: क्या है Deep Tech जिसके लिए सरकार ने खोला खजाना? विस्तार से जानें
- Budget 2024: PDF फाइल में डाउनलोड करें पूरा बजट, यह है तरीका
- WhatsApp Update: आ रहा एक और नया सिक्योरिटी फीचर, डेस्कटॉप वर्जन को भी कर सकेंगे लॉक