9990 रुपये में OPPO A5s भारत में हुआ लांच, इसमें है नया MediaTek Helio P35 प्रोसेसर

Bani Kalra
टेक डेस्क, अमर उजालाBani Kalra
Mon, 22 Apr 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
Oppo launched new A5s smartphone in india with latest Mediate helio p35 processor
Oppo A5s

    बजट सेगमेंट में अपनी मजबूती बनाने के लिए चीन की स्मार्टफोन कंपनी OPPO ने अपना नया स्मार्टफोन A5s को भारत में लांच कर दिया है। इस नए फोन का लुक्स फ्रेश नजर आता है साथ ही इसमें नया प्रोसेसर भी शामिल किया है। आइये जानते हैं नए OPPO A5s के फीचर्स...

    OPPO A5s दो वेरिएंट 2GB रैम व 32GB रोम तथा 4GB रैम व 64GB रोम में उपलब्ध होगा। इसके 2GB रैम व 32GB रोम वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपए है और इसमें ब्लैक और रेड कलर मिलेंगे। इसका 4GB रैम व 64GB रोम वाले वेरिएंट की बिक्री मई 2019 में शुरू होगी और इसमें ग्रीन व गोल्ड कलर ऑप्शन मिलेंगे। ग्राहक इस फोन को अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, टाटा क्लिक, पेटीएम मॉल और सभी ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद पाएंगे।

    विज्ञापन

    OPPO A5s में 6.2 इंच का HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और पिक्सल रेजोल्यूशन 1520x720 है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर दिया है। जबकि सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है जो बढ़िया पोर्टरेट फोटो क्लिक कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OPPO A5s भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें MediaTek Helio P35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगा है। इसके अलावा इसमें 4230 एमएएच की बैटरी दी गई है। सेफ्टी के लिए इसके रियर में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है जो सिर्फ 0.35 सेकेंड में अनलॉक होता है। यह फोन ColorOS 5.2 पर आधारित एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए OPPO A5s मेंफो 4G VoLTE, वाई-फाई 2.4 गीगाहर्ट्ज, ब्लूटूथ 4.2, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रोयूएसबी 2.0 पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें