Oppo Fantastic Day Sale में स्मार्टफोन्स पर 5,000 रुपये तक की बचत के फायदे

Oppo Fantastic Day Sale शुरू हो चुकी है। इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर कई अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। सेल में Oppo A3s, Oppo A5, Oppo A7, Oppo F9 Pro, Oppo F11 Pro, Oppo R17 और Oppo R17 Pro जैसे स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स मिल रहे हैं। ऑफर्स का फायदा ग्राहकों को केवल अमेजन इंडिया और पेटीएम साइट पर जाकर मिलेगा। याद रहे यह सेल 19 अप्रैल तक ही है।
Oppo Fantastic Day Sale में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर एक्सचेंज ऑफर्स दिए गये हैं। इसके अलावा ग्राहकों की सहूलियत के लिए प्रमुख बैंकों से साझेदारी कर Oppo ने 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया है ।
Oppo F11 Pro की कीमत 24,990 रुपये है। अगर आप Oppo F11 Pro खरीदने जा रहे हैं तो इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है। अमेजन और पेटीएम दोनों पर ही 2,500 रुपये तक डिस्काउंट का लाभ ग्राहकों को मिलेगा इतना ही नहीं अमेजन ग्राहकों को अमेजन बैंलेस के तौर पर 500 रुपये भी मिलेंगे।
इस फोन की कीमत 17,990 रुपये है लेकिन एक्सचेंज के तहत ग्राहकों के लिए इस पर 2,500 रुपये के एडिशनल डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जोकि इसकी बड़ी खूबी है।
बात Oppo के दूसरे स्मार्टफोन्स की करें तो Oppo R17 पर 3,000 रुपये के एडिशनल डिस्काउंट मिल रहा है जबकि Oppo R17 Pro पर 5,000 रुपये का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा Oppo A7 पर एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट 2,000 रुपये दिया जा रहा है। जबकि Oppo A3s और Oppo A5 पर 1,250 रुपये की बचत की जा सकती है।
- Samsung Galaxy फोल्डेबल फोन एक दिन के इस्तेमाल में ही हुआ क्रेक, यूजर्स हुए निराश
- जानिये Oneplus 7 Pro की Leaked स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी
- Samsung Galaxy A70 हुआ लांच, ट्रिपल रियर कैमरा और दमदार बैट्री से लगेगा तड़का
- 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भारत में बिकने वाले 5 स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 13,999 रुपये