OpenAI: ओपनएआई ने लॉन्च किया GPT स्टोर, एक ही स्टोर पर मिलेंगे लाखों एआई चैटबॉट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 Jan 2024 09:57 AM IST
सार

इस ऑनलाइन स्टोर पर लोग भी अपने ChatGPT के कस्टमाइज वर्जन को शेयर कर सकेंगे। ओपनएआई का ऑनलाइन स्टोर पिछले साल ही लॉन्च होने वाला था लेकिन सीईओ स्तर पर हुई हलचल के कारण इसे टाल दिया गया था।

विज्ञापन
OpenAI Launches GPT Store With Access to Custom Chatbots
OpenAI - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    OpenAI ने अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लॉन्च कर दिया है। इस ऑनलाइन स्टोर पर लोग भी अपने ChatGPT के कस्टमाइज वर्जन को शेयर कर सकेंगे। ओपनएआई का ऑनलाइन स्टोर पिछले साल ही लॉन्च होने वाला था लेकिन सीईओ स्तर पर हुई हलचल के कारण इसे टाल दिया गया था।

    ओपनएआई का ऑनलाइन स्टोर सिर्फ उन्हीं यूजर्स के लिए है जिन्होंने ChatGPT का पेड सब्सक्रिप्शन लिया है। ChatGPT के पेड वर्जन में कई सारे एडवांस फीचर मिलते हैं जो कि फ्री वर्जन में नहीं मिलते। ChatGPT के पेड वर्जन से आप गणित के सवाल भी हल कर सकते हैं। इसके अलावा यह वर्जन कलरफुल कॉलटेल रेसिपी भी बता सकता है।

    विज्ञापन

    नए स्टोर का नाम GPT Store रखा गया है। इस स्टोर पर यूजर्स अपने किसी चैटबॉट को सार्वजनिक रूप से शेयर कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि आप ओपनएआई ने एक ऐसा स्टोर बनाया है जहां आप अपने चैटबॉट को पब्लिश करके पैसे कमा सकते हैं। यह काफी हद तक एपल के एप स्टोर और गूगल के प्ले-स्टोर से जैसा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा GPT Store पर यूजर्स कई तरह के चैटबॉट देख सकते हैं और यहां से उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। ओपनएआई के मुताबिक अभी तक लोगों ने कुल 3 अरब कस्टम चैटबॉट तैयार किए हैं, हालांकि इस स्टोर पर कितने बॉट मिलेंगे इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें