OLED Laptop खरीदना सही है या नहीं: जानिए किसके लिए है बेस्ट और किसे करना चाहिए अवॉइड

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 05 Jan 2026 04:42 PM IST
सार

Laptop Buying Guide:

भारत में OLED लैपटॉप्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन ये हर यूजर के लिए सही नहीं हैं। शानदार डिस्प्ले के साथ आने वाले OLED लैपटॉप किन लोगों के लिए फायदेमंद हैं और किन्हें इनसे दूरी बनानी चाहिए, यहां आसान भाषा में समझिए।

विज्ञापन
oled laptop buying guide india who should buy who should avoid
OLED लैपटॉप - फोटो : AI

    विस्तार

    पिछले कुछ समय में भारत में OLED लैपटॉप्स तेजी से पॉपुलर हुए हैं। Samsung, HP, Asus जैसी कई बड़ी कंपनियां अब अलग-अलग कीमतों और जरूरतों के हिसाब से OLED डिस्प्ले वाले लैपटॉप्स पेश कर रही हैं। OLED स्क्रीन शानदार पिक्चर क्वालिटी, गहरे और असली ब्लैक कलर और ज्यादा सटीक रंगों का अनुभव देती है। हालांकि, जितने अच्छे ये कागजों पर दिखते हैं, उतने ही ये हर यूजर के लिए जरूरी नहीं भी हैं।

    अगर आप OLED लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि यह आपके इस्तेमाल के लिए सही रहेगा या नहीं। आइए जानते हैं किन लोगों को OLED लैपटॉप खरीदना चाहिए और कौन इसे अवॉइड कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    किन लोगों को OLED लैपटॉप खरीदना चाहिए?

    ज्यादा कंटेंट देखने वाले यूजर्स

    अगर आप लैपटॉप पर ज्यादा फिल्में, वेब सीरीज या वीडियो देखते हैं, तो OLED डिस्प्ले आपको निराश नहीं करेगा। इसके ट्रू ब्लैक और दमदार कलर्स कंटेंट को ज्यादा सिनेमैटिक बनाते हैं। अगर आपके लिए डिस्प्ले क्वालिटी सबसे अहम है, तो OLED स्क्रीन बड़ा फर्क पैदा करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: फोन में चिल्लाते रहते हैं हैलो-हैलो, फिर भी सामने वाले तक नहीं पहुंचती आवाज, कहीं ये दिक्कत तो नहीं?

    रिच और प्रीमियम UI पसंद करने वाले

    OLED लैपटॉप पर रोजमर्रा का इस्तेमाल भी ज्यादा प्रीमियम महसूस होता है। डार्क मोड में टेक्स्ट ज्यादा शार्प दिखता है, क्योंकि OLED का कॉन्ट्रास्ट रेशियो काफी ऊंचा होता है। अगर आप लिखने-पढ़ने का काम ज्यादा करते हैं या डार्क थीम पसंद करते हैं, तो OLED आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

    वर्किंग प्रोफेशनल्स और क्रिएटिव लोग

    फोटो और वीडियो एडिटिंग करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए OLED पैनल काफी मददगार होता है। बेहतर कलर एक्युरेसी और हाई कॉन्ट्रास्ट के कारण एडिटिंग के दौरान डिटेल्स ज्यादा साफ नजर आती हैं।

    किन लोगों को OLED लैपटॉप नहीं लेना चाहिए?

    बहुत ज्यादा रोशनी में काम करने वाले यूजर्स

    अगर आप अक्सर कैफे, खुले ऑफिस या बहुत ब्राइट लाइट वाली जगहों पर काम करते हैं, तो OLED लैपटॉप यूज करने में आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। OLED स्क्रीन की ब्राइटनेस आमतौर पर दूसरे डिस्प्ले टाइप्स (जैसे LCD) जितनी ज्यादा नहीं होती, जिससे तेज रोशनी में स्क्रीन देखना मुश्किल हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: 5G फोन में भी रुक-रुक कर चल रहा इंटरनेट? बस ये 5 काम करें और झटपट पाएं फुल नेटवर्क

    बर्न-इन की चिंता

    हालांकि अब यह समस्या काफी हद तक कंट्रोल में है, लेकिन OLED स्क्रीन पर बर्न-इन का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। गेम्स के फिक्स्ड एलिमेंट्स, एक ही तरह का UI या लंबे समय तक खुले रहने वाले एक्सेल शीट्स जैसी चीजें समय के साथ स्क्रीन पर असर डाल सकती हैं।

    कम बजट वाले खरीदार

    OLED लैपटॉप पहले के मुकाबले सस्ते जरूर हुए हैं, लेकिन अभी भी ये IPS LCD लैपटॉप्स से महंगे हैं। अगर आपका बजट सीमित है और किसी मॉडल में IPS और OLED दोनों ऑप्शन मौजूद हैं, तो IPS LCD चुनकर आप अच्छी-खासी रकम बचा सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें