अपकमिंग फोन: सिर्फ आईफोन 18 ही नहीं, सितंबर 2026 में तहलका मचाएंगे ये 8 धांसू स्मार्टफोन्स; देखिए पूरी लिस्ट

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 01 Sep 2026 11:14 PM IST
सार

सितंबर 2026 टेक प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने एपल अपने बहुप्रतीक्षित iPhone 18 और पहले फोल्डेबल फोन से पर्दा उठाएगी। इसके अलावा शाओमी, वीवो, पोको और आईकू जैसी कंपनियां भी अपने स्मार्टफोन्स लॉन्च कर तहलका मचाने वाली हैं।

विज्ञापन
not only iPhone 18 september to have more than 8 new smartphones from redmi poco vivo and other brands
सितंबर में कई मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन्स होंगे लॉन्च। - फोटो : टेक्नो

    विस्तार

    अगर आप नया मोबाइल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सितंबर 2026 आपके लिए ढेरों शानदार विकल्प लेकर आ रहा है। एपल (Apple) से लेकर शाओमी (Xiaomi) तक, कई दिग्गज टेक ब्रांड्स इस महीने अपने दमदार स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इनमें प्रीमियम फ्लैगशिप से लेकर मिड-रेंज और बजट फोन तक शामिल हो सकते हैं। अगर आप नया फोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सितंबर के इन संभावित लॉन्च पर नजर रखना फायदे का सौदा हो सकता है।

    पोको एफ9 प्रो और एफ9 अल्ट्रा

    इन दोनों दमदार फोन्स को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि, भारत में इन्हें सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च करने की उम्मीद की जा रही है। इनमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज मिल सकती है। अल्ट्रा वेरिएंट में 8,000mAh की विशाल बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिलेगा।

    विज्ञापन

    वीवो टी5 5जी

    भारतीय बाजार में 2 सितंबर को यह शानदार 5G फोन दस्तक देगा। 6.83 इंच के कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाले इस फोन में Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर और 7,050mAh की बैटरी दी जा सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इन्फीनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी+

    बजट सेगमेंट के ग्राहकों के लिए 4 सितंबर को यह फोन भारत में लॉन्च हो सकता है। कम कीमत में भी यूजर्स को 144Hz डिस्प्ले, 8GB रैम और 45W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां मिलेंगी।

    एपल आईफोन18 सीरीज

    9 सितंबर को ऐपल का सबसे बड़ा 'सप्राइज एंड शाइन' इवेंट आयोजित होने जा रहा है। इस इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के साथ-साथ कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन (iPhone Ultra) पेश होने की प्रबल संभावना है। प्रो मॉडल्स में नया A20 Pro चिपसेट और छोटा डायनेमिक आइलैंड मिलेगा।

    रेडमी नोट 17 सीरीज

    मिड-रेंज सेगमेंट के बेताज बादशाह रेडमी की नई Note 17 Pro और Pro Max सीरीज 15 सितंबर के आसपास भारतीय बाजार में आ सकती है। इनमें 10,000mAh तक की दमदार बैटरी और बेहतरीन Snapdragon प्रोसेसर देखने को मिलेगा।

    वीवो एक्स 500 सीरीज

    वीवो चीन में अपनी फ्लैगशिप X500 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसके Pro Max मॉडल में 200MP Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।

    आईकू 16 और शाओमी 18 सीरीज

    गेमिंग के लिए मशहूर iQOO 16 इसी महीने चीन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट और 2K LTPO डिस्प्ले के साथ एंट्री करेगा। वहीं, महीने के अंत में शाओमी अपने प्रीमियम Xiaomi 18 Pro और एक नए फोल्डेबल फोन Xiaomi 18 Fold से पर्दा उठा सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें