NCERT Site Down: बोर्ड परीक्षाओं के बीच डाउन हुई एनसीईआरटी, देर रात तक रही दिक्कत
NCERT Site Down: बोर्ड परीक्षाओं के बीच रविवार को एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट डाउन हो गई। जिसके चलते बड़ी संख्या में छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विस्तार
सीबीएसई और स्टेट बोर्ड परीक्षाओं के बीच रविवार को एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट डाउन हो गई। छात्र एनसीईआरटी की वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि एनसीईआरटी भारत सरकार का एक स्वायत्त संगठन है जो स्कूली शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए नीतियों और कार्यक्रमों पर केंद्र और राज्य सरकारों की सहायता और सलाह देता है।
रविवार शाम एनसीईआरटी की वेबसाइट एक्सेस करने पर साइट पर पेज अनुपलब्ध का मैसेज दिख रहा था। एनसीईआरटी की साइट देर तक छात्रों के लिए अनुपलब्ध रही। बता दें कि इस समय देश में सीबीएसई समेत कई राज्य बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। महत्वपूर्ण समय में साइट न खुलने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
क्या है एनसीआईआरटी
- यह भारत सरकार द्वारा 1961 में स्थापित एक स्वायत्त संगठन है।
- नीतियों और कार्यक्रमों पर केंद्र और राज्य सरकारों की सहायता और सलाह देता है।
- एनसीईआरटी स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के लिए एक कार्यान्वयन एजेंसी है।
- विदेशी प्रतिनिधिमंडलों का दौरा करने और विकासशील देशों के शैक्षिक कर्मियों को विभिन्न प्रशिक्षण सुविधाएं भी प्रदान करता है।