‘तुम मेरी स्टाइल जानते हो’: मेस्सी ने चैटजीपीटी से सीखी शतरंज की चाल, जानें क्यों चर्चा में है गोट हॉर्न्स

जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Fri, 23 Oct 2026 01:49 PM IST
सार

-मेस्सी ने चैटजीपीटी से पूछा शतरंग की चाल

-चैटजीपीटी ने मेस्सी को गोट हॉर्न्स सुझाया।

-वीडियो में इंटरैक्टिव शतरंज बोर्ड दिखाया गया।

-Chess.com ने ओपनिंग पर सवाल उठाए।

-मेस्सी पहले भी ओपनएआई के साथ जुड़े।

Messi’s Viral Chess Move: How ChatGPT Tailored 'Goat Horns' Opening Football Legend
चैटजीपीटी ने बताया शतरंग की ओपनिंग - फोटो : amarujala.com

    विस्तार

    फुटबॉल के मैदान पर अपने खेल से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले लियोनल मेस्सी अब शतरंज को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेस्सी चैटजीपीटी से अपनी खेलने की शैली के मुताबिक शतरंज की ओपनिंग सिखाने को कहते हैं। चैटजीपीटी उन्हें ‘Goat Horns’ नाम की ओपनिंग सुझाता है।

    चैटजीपीटी से बोले मेस्सी- मेरी स्टाइल के हिसाब से चाल बताओ

    • वायरल वीडियो में मेस्सी चैटजीपीटी से शतरंज की चालें एक-एक करके समझाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। वह स्पेनिश भाषा में चैटबॉट से कहते हैं, कि चैट, तुम मेरी स्टाइल जानते हो। मुझे स्टेप-बाय-स्टेप एक अच्छी शतरंज ओपनिंग दिखाओ।
    • इसके बाद चैटजीपीटी उन्हें ‘Goat Horns’ ओपनिंग सुझाता है। वीडियो के अंत तक मेस्सी दूसरी ओपनिंग आजमाने के लिए भी तैयार दिखाई देते हैं।
    • मेस्सी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि मैंने गोट हॉर्न्स से अपनी स्टाइल के मुताबिक शतरंज ओपनिंग सिखाने को कहा। उसने गोट हॉर्न्स सुझाया। इस नाम को मेस्सी के साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है।

    चैटजीपीटी के नए फीचर को दिखाने का तरीका बना शतरंज

    • मेस्सी की पोस्ट में लोगों को चैटजीपीटी के इंटेलिजेंट UI को आजमाने के लिए भी आमंत्रित किया गया है। ओपनएआई ने सात अक्तूबर को GPT-6 के साथ इस फीचर को लॉन्च किया था। इस फीचर के जरिए चैटजीपीटी के जवाबों में इंटरैक्टिव विजुअल्स जोड़े जा सकते हैं। शतरंज जैसे खेल में इसका फायदा यह है कि बोर्ड पर चालें एक-एक करके दिखाई जा सकती हैं और यूजर उन्हें देखते हुए खेल को समझ सकता है।
    • मेस्सी के वीडियो में भी यही तरीका दिखाया गया है। वह चैटबॉट से सिर्फ किसी ओपनिंग का नाम नहीं पूछते, बल्कि उसे अपनी स्टाइल के मुताबिक स्टेप-बाय-स्टेप समझाने के लिए कहते हैं।
    • हालांकि, शतरंज की इस सीख को लेकर सवाल भी उठे। Chess.com ने वीडियो में दिखाई गई ओपनिंग का आकलन किया और कहा कि शीर्ष स्तर के खिलाड़ी ब्लैक की गोट हॉर्न्स चालों को मंजूरी देने की संभावना कम रखते हैं।

    मेस्सी ने अपने कैप्शन में लिखा था कि मैंने चैटजीपीटी से अपनी स्टाइल के मुताबिक शतरंज ओपनिंग सिखाने को कहा। उसने गोट हॉर्न्स सुझाया। बता दें कि खेल प्रेमियों और फैंस के बीच यह नाम चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, दुनिया भर के फुटबॉल फैंस मेस्सी को GOAT (Greatest of All Time यानी अब तक के सबसे महान खिलाड़ी) कहकर बुलाते हैं। इसी GOAT शब्द से जोड़कर इस अनोखी शतरंज की चाल का नाम गोट हॉर्न्स रखा गया है।

    पहले भी ओपनएआई के साथ जुड़ चुके हैं मेस्सी

    • 2026 फीफा विश्व कप से पहले मेस्सी ने ओपनएआई के साथ साझेदारी की थी। इससे पहले भी वह चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हुए नजर आए थे। एक उदाहरण में मेस्सी ने चैटजीपीटी की मदद से अपने बालों को अर्जेंटीना की टीम के नीले और सफेद रंगों में देखने की कल्पना की। इसके बाद उनके फॉलोवर्स ने भी इमेज टूल आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया था।
    • इस तरह मेस्सी के साथ जुड़ा नया शतरंज विज्ञापन ओपनएआई के लिए अपने प्रोडक्ट का एक और इस्तेमाल दिखाने का तरीका है। इसमें एक जाना-पहचाना चेहरा ऐसी गतिविधि करता दिखाई देता है, जिसे दर्शक खुद भी चैटजीपीटी पर आजमा सकते हैं।

    चैटजीपीटी और जेमिनी के बीच बढ़ रही प्रतिस्पर्धा

    • मेस्सी के इस वीडियो के पीछे एआई प्लेटफॉर्म्स के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रह है। ओपनएआई ने 29 सितंबर को अपने डेवडे इवेंट में बताया था कि चैटजीपीटी हर हफ्ते 1.2 अरब लोगों तक पहुंचता है।
    • दूसरी ओर, गूगल के जेमिनी एप ने अगस्त में एक अरब मासिक यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया था। मेस्सी का शतरंज वाला वीडियो इसी का उदाहरण माना जा रहा है। दर्शक इसमें एक खास अनुरोध देखते हैं, चैटबॉट से मिलने वाला जवाब देखते हैं और चाहें तो इसी तरह का सवाल खुद भी पूछ सकते हैं।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें