Android 14: क्या है लॉसलेस यूएसबी ऑडियो जिसकी हो रही खूब चर्चा, जानें विस्तार से...

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 17 Oct 2023 03:58 PM IST
सार

गूगल ने हाल ही में एंड्रॉयड 14 बीटा 2 तके साथ लॉसलेस यूएसबी ऑडियो फीचर जोड़ा है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह फोन की ऑडियो क्वालिटी को एक अलग स्तर पर ले जाएगा। लॉसलेस यूएसबी ऑडियो को लेकर कहा जा रहा है कि यूजर्स को अपने फोन पर रियल म्यूजिक का अनुभव होगा।

विज्ञापन
Lossless USB audio coming to Android phones All you need to know
lossless audio - फोटो : social media

    विस्तार

    स्मार्टफोन इंडस्ट्री में हर रोज नए प्रयोग हो रहे हैं। हर दिन कुछ नया फीचर आ रहा है। कुछ दिन पहले ही गूगल ने अपने फोन के साथ ऑडियो इरेजर और सेल्फी के साथ बेस्ट फेस का फीचर दिया है और अब एक नए फीचर को लेकर पूरी टेक इंडस्ट्री में गहन चर्चा हो रही है। गूगल ने हाल ही में एंड्रॉयड 14 बीटा 2 तके साथ लॉसलेस यूएसबी ऑडियो फीचर जोड़ा है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह फोन की ऑडियो क्वालिटी को एक अलग स्तर पर ले जाएगा। लॉसलेस यूएसबी ऑडियो को लेकर कहा जा रहा है कि यूजर्स को अपने फोन पर रियल म्यूजिक का अनुभव होगा।

    क्या है लॉसलेस यूएसबी ऑडियो?

    गूगल ने कहा है कि लॉसलेस यूएसबी ऑडियो की पहुंच तमाम एंड्रॉयड डिवाइस तक होगी। Google के इंजीनियरिंग वाइस प्रेसिडेंट डेव बर्क ने Reddit के Ask Me Anything (AMA) सत्र के दौरान लॉसलेस यूएसबी ऑडियो के बारे में जानकारी दी है। लॉसलेस यूएसबी ऑडियो फीचर के रोलआउट की शुरुआत Pixel 8 सीरीज से होगी जिसके तहत कुछ दिन पहले ही Pixel 8 और 8 Pro को पेश किया गया है।

    विज्ञापन

    वैसे यह पूरा फीचर डेवलपर्स पर निर्भर करता है क्योंकि एप डेवलपर्स को लॉसलेस यूएसबी ऑडियो के लिए नए API को अप्लाई करना होगा। लॉसलेस यूएसबी ऑडियो का एक्सपेरियंस लेने के लिए यूजर्स को अपने वायर वाले हेडफोन को अपने फोन से कनेक्ट करना होगा जिसके बाद वे किसी गाने या ऑडियो को बिना मिक्सिंग, बिना वॉल्यूम एडजस्टमेंट और इफेक्ट के सुन सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अमेजन म्यूजिक और एपल म्यूजिक जैसे प्लेटफॉर्म पर लॉसलेस यूएसबी ऑडियो वाले गाने उपलब्ध हैं, वहीं Spotify इसके लिए तैयारी कर रहा है। सभी कंपनियों के फोन में लॉसलेस यूएसबी ऑडियो के आने में काफी लंबा वक्त लगेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें